रांची : अरगोड़ा के व्यवसायी का अपहरण कोलकाता जाने के लिए निकला था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 8:40 AM

विज्ञापन

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अरगोड़ा निवासी जूता-चप्पल व्यवसायी उदय कुमार ठाकुर का अपहरण हो गया है. रांची पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में चतरा के हंटरगंज सहित अन्य इलाके में छापेमारी कर रही है. खबर लिखे जाने तक पुलिस उदय कुमार ठाकुर को बरामद नहीं कर पायी थी. हालांकि पुलिस ने मामले […]

विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अरगोड़ा निवासी जूता-चप्पल व्यवसायी उदय कुमार ठाकुर का अपहरण हो गया है. रांची पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में चतरा के हंटरगंज सहित अन्य इलाके में छापेमारी कर रही है.
खबर लिखे जाने तक पुलिस उदय कुमार ठाकुर को बरामद नहीं कर पायी थी. हालांकि पुलिस ने मामले में उदय के दोस्त मनीष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस छापेमारी में उसे भी साथ लेकर उदय को बरामद करने के लिए घूम रही है. पुलिस ने अनुसार अपहरण की जानकारी मनीष ने ही दी थी. ऐसे में अपहरण में उसकी संलिप्तता है या नहीं यह स्पष्ट नहीं होने के कारण उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.
पुलिस के अनुसार उदय कुमार ठाकुर का अरगोड़ा में ही जूते चप्पल की दुकान है. मनीष भी अरगोड़ा का ही रहनेवाला है. दोनों एक साथ एक अक्तूबर को कोलकाता जाने के लिए निकले थे. उनकी योजना कोलकाता से जूते-चप्पल लाकर दुर्गा पूजा में बेचने की थी. लेकिन कुछ दिन बाद मनीष अपने घर लौट आया. उसने उदय ठाकुर के परिजनों को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है, लेकिन वर्तमान में वह कहां है, इसके बारे में उसे पता नहीं.
इधर, मामले में पुलिस के अनुसार उदय ठाकुर, मनीष के साथ कार से निकला था. जब दोनों हंटरगंज पहुंचे, तब वहां मनीष के बुलाने पर दो अन्य युवक पहुंचे. वे अपने साथ उदय ठाकुर को लेकर वहां से निकल गये. इसलिए वर्तमान में वह कहां है, इसके बारे में मनीष को भी जानकारी नहीं है. मामले में अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उदय के अपहरण के बाद किसी अपहरणकर्ता ने परिजनों को फिरौती के लिए फोन किया है या अपहरण के पीछे कोई और उद्देश्य है, ऐसी किसी बात की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola