रांची : आइएमए ने डॉ भारती कश्यप को तीसरी बार किया पुरस्कृत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 8:39 AM

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय आइएमए ने नेत्र राेग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप को ‘वुमेन इंपावरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया है. दिल्ली आइएमए हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में एमसीआइ के अध्यक्ष डॉ जयश्रीबेन मेहता, राष्ट्रीय आइएमए के अध्यक्ष डॉ रवि वानखेडकर द्वारा उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया. डॉ भारती कश्यप को यह सम्मान झारखंड में […]

विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय आइएमए ने नेत्र राेग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप को ‘वुमेन इंपावरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया है. दिल्ली आइएमए हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में एमसीआइ के अध्यक्ष डॉ जयश्रीबेन मेहता, राष्ट्रीय आइएमए के अध्यक्ष डॉ रवि वानखेडकर द्वारा उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया.
डॉ भारती कश्यप को यह सम्मान झारखंड में नारी उत्थान के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है. झारखंड की जनजातीय व आदिम जनजातीय महिलाओं व बच्चों के नेत्र चिकित्सा व सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन अभियान के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए भी दिया गया है.
इससे पहले नेशनल आइएमए ने वर्ष 2017 में ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर’ व वर्ष 2014 में ‘मेड एचीवर्स अवार्ड’ से उन्हें सम्मानित किया है. मार्च 2018 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2017 के नारी शक्ति सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ भारती कश्यप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम चाय पर चर्चा में भी शामिल किया गया है. इसमें देश भर से छह महिलाओं को आमंत्रित किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola