दुर्गोत्सव : मां के दरबार में बिखरी भव्यता, आज खुलेंगे इन पंडालों के पट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : दुर्गापूजा को लेकर राजधानी पूरी तरह से तैयार है. शहर के तमाम बड़े पंडालों का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है. आज यानी पंचमी को छह दुर्गा पूजा पंडालाें के पट खोल दिये जायेंगे.बाकि पंडालों में श्रद्धालु मां का दर्शन षष्ठी (सोमवार) से करेंगे. आकर्षक लाइटिंग भी लगायी जारही है. इस दौरान […]
विज्ञापन
रांची : दुर्गापूजा को लेकर राजधानी पूरी तरह से तैयार है. शहर के तमाम बड़े पंडालों का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है. आज यानी पंचमी को छह दुर्गा पूजा पंडालाें के पट खोल दिये जायेंगे.बाकि पंडालों में श्रद्धालु मां का दर्शन षष्ठी (सोमवार) से करेंगे. आकर्षक लाइटिंग भी लगायी जारही है. इस दौरान श्रद्धालु मेले और मीना बाजार का भी आनंद उठा सकते हैं.
बकरी बाजार में संगमरमर का पंडाल
बकरी बाजार में श्रद्धालुओं को बेंगलुरु का इस्कॉन मंदिर देखने को मिलेगा. संगमरमर की तरह दिखने वाला यह मंदिर 120 फीट ऊंचा होगा. जबकि इसकी लंबाई 140 फीट की होगी. यहां मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का दर्शन श्रद्धालु करेंगे. इस पंडाल के निर्माण में लगभग 35 लाख रुपये का खर्च आया है.
राजस्थान मित्र मंडल में देश प्रेम
राजस्थान मित्र मंडल अपर बाजार में इस वर्ष भक्त काल्पनिक मंदिर में सीप में बनी मां दुर्गा का दर्शन करेंगे. यहां बने पंडाल की ऊंचाई 45 फीट व चौड़ाई 30 फीट है. मंदिर काल्पनिक जरूर होगा, लेकिन यहां राजस्थान की संस्कृति के साथ-साथ भक्त देशप्रेम से भी ओतप्रोत होंगे. पंडाल के भीतर लक्ष्मीबाई व राणा प्रताप को भी देखा जा सकेगा.
आज खुलेंगे इन पंडालों के पट
पंडाल उदघाटन करेंगे समय
भारतीय युवक मुख्यमंत्री रघुवर दास सुबह 10 बजे
संघ बकरी बाजार
रांची रेलवे स्टेशन सुदेश महतो व शाम सात बजे
डीआरएम विजय गुप्ता
राजस्थान मित्र मंडल मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी शाम पांच बजे
व जैप डीजी नीरज सिन्हा
शक्ति स्रोत संघ गाड़ीखाना नगर विकास मंत्री सीपी सिंह शाम सात बजे ओसीसी क्लब एसएसपी अनीश गुप्ता रात 8.30 बजे
गीतांजलि क्लब मोरहाबादी अभय सिंह शाम सात बजे
कल इन पंडालों के खुलेंगे पट
हरमू पंच मंदिर, हरमू
आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड
प्रगति प्रतीक क्लब, किशोरगंज
सत्य अमर लोक, हरमू रोड
चर्च रोड दुर्गा पूजा समिति, चर्च रोड
चंद्रशेखर आजाद क्लब, मेनरोड
संग्राम क्लब दुर्गापूजा समिति, कचहरी रोड
त्रिकोण हवन कुंड, मेन रोड
श्री दुर्गापूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा
गीतांजलि क्लब में सोने की चमक
मोरहाबादी का गीतांजलि क्लब बाहुबली के महल में मां दुर्गा को विराजमान कर रहा है. सोने सा चमकता यह पंडाल 50 फीट ऊंचा, 80 फीट लंबा व सात फीट चौड़ा है. फाइबर, थर्मोकोल व प्लाइबोर्ड से बने इस पंडाल के प्रवेश द्वार पर 15-15 फीट के दो हाथी भी हैं. साथ ही हाथ में भाला लिये दरबान भी मौजूद हैं. यहां के पूजा का बजट 18 लाख रुपये का है.
रेलवे स्टेशन में टेराकोटा और सोहराई पेंटिंग
यह पूजा पंडाल पूरी तरह से झारखंड की लोक संस्कृति को समर्पित किया गया है. यहां बना पंडाल 150 फीट लंबा, 30 फीट ऊंचा और 50 फीट चौड़ा है. पंडाल को टेराकोटा और सोहराई पेंटिंग से सजाया गया है. साथ की पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए बांस का भी प्रयोग किया गया है. यहां स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा छऊ शैली की है.
शक्ति स्रोत संघ में बरगद का पेड़ व खंडहर का दृश्य
गाड़ीखाना का यह पंडाल अजंता-एलोरा की गुफा के प्रारूप पर आधारित है. 45 फीट ऊंचे व 50 फीट चौड़े इस पंडाल का निर्माण बांस व थर्मोकोल से किया गया है. इस गुफा प्रारूप मंदिर में भक्तों को बरगद का पेड़ व खंडहर का दृश्य आकर्षित करेगा. यहां मां की आठ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




