हटिया ग्रिड में ब्लास्ट से चार मजदूर घायल

रांची: हटिया ग्रिड वन में मंगलवार शाम 5.25 बजे मेगर (इन्सुलेशन उपकरण ) ब्लास्ट कर जाने से वहां काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गये. घायल मजदूरों के नाम गोपाल सिंह, मोहन कुमार, गणोश कुमार व मंगरा उरांव है. ब्लास्ट के बाद आठ व नौ सी लाइन ट्रिप कर गयी, जिससे रांची के बड़े […]
रांची: हटिया ग्रिड वन में मंगलवार शाम 5.25 बजे मेगर (इन्सुलेशन उपकरण ) ब्लास्ट कर जाने से वहां काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गये. घायल मजदूरों के नाम गोपाल सिंह, मोहन कुमार, गणोश कुमार व मंगरा उरांव है. ब्लास्ट के बाद आठ व नौ सी लाइन ट्रिप कर गयी, जिससे रांची के बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी.
शाम 5.40 बजे हटिया टू से लाइन लेकर सिस्टम को सामान्य किया गया.
आठ सी व नाइन सी लाइन से शाम 7.10 बजे हटिया वन को पतरातू से बिजली मिलने लगी थी. इसके बाद राजधानी में बिजली की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य की गयी. घायल मजदूरों को इलाज के लिए राज अस्पताल ले जाया गया. यहां उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है. ये मजदूर ब्लास्ट होने से झुलस गये हैं. कई के पैर सहित अन्य अंग झुलसे हैं. हटिया ग्रिड वन में पावर ट्रांसफॉरमर लगाने का काम चल रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को यह घटना हुई. ट्रांशमिशन इंचार्ज अतुल कुमार ने कहा कि एक को हल्की व तीन मजदूरों को ज्यादा चोट आयी है. सभी के इलाज की व्यवस्था विभाग की ओर से की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




