रांची : आज राज्यपाल, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री करेंगे बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय का शिलान्यास
Updated at : 11 Oct 2018 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : ओल्ड जेल परिसर में संग्रहालय का शिलान्यास गुरुवार को दिन को 11 बजे होगा. इसके लिए केंद्रीय कल्याण मंत्री जुएल उरांव यहां आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री के साथ ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. […]
विज्ञापन
रांची : ओल्ड जेल परिसर में संग्रहालय का शिलान्यास गुरुवार को दिन को 11 बजे होगा. इसके लिए केंद्रीय कल्याण मंत्री जुएल उरांव यहां आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री के साथ ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
इस संग्रहालय का निर्माण कार्य 15 नवंबर 2019 के पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना के लिए केंद्र सरकार 25 करोड़ रुपये दे रही है, जबकि राज्य सरकार को 1.75 करोड़ रुपये वहन करना है. जानकारी के मुताबिक यहां भगवान बिरसा मुंडा की याद में बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय का निर्माण होना है.
साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की एक विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी. संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की भी स्मृति रखी जायेगी. संग्रहालय में जगह-जगह पर भगवान बिरसा मुंडा के कार्यों का वर्णन भी रहेगा. सभी ऐतिहासिक घटनाअों का वर्णन किया जायेगा, ताकि आनेवाले समय में युवा व बच्चे भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही उनकी जीवनी व कार्यों को समझ सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




