रांची रेलवे स्टेशन पर खुला फूड प्लाजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर कामसम ग्रुप द्वारा बिरसा मुंडा फूड प्लाजा संचालन शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को रेल यात्री सपना शर्मा ने डीआरएम विजय कुमार गुप्त की उपस्थिति में इस फूड प्लाजा का शुभारंभ किया. फूड प्लाजा में यात्रियों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा. यहां झारखंड से जुड़े विविध व्यंजनों […]
विज्ञापन
रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर कामसम ग्रुप द्वारा बिरसा मुंडा फूड प्लाजा संचालन शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को रेल यात्री सपना शर्मा ने डीआरएम विजय कुमार गुप्त की उपस्थिति में इस फूड प्लाजा का शुभारंभ किया. फूड प्लाजा में यात्रियों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा.
यहां झारखंड से जुड़े विविध व्यंजनों के अलावा लिट्टी-चोखा भी मिलेगा. व्यंजन आइआरसीटीसी द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर मिलेगाा. इस अवसर पर आइआरसीटीसी के ग्रुप जेनरल मैनेजर देवाशीष चंद्र, एडीआरएम ओपी विजय कुमार, एडीआरएम इंफ्रा अजीत सिंह यादव, सीनियर डीसीएम अवनीश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधन नीरज कुमार, सुधीर वारियार, युवराज मिंज, योगेश उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




