रांची : साइबर अपराधियों ने दर्जी के खाते से निकाले 1.65 लाख रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कडरू सरना टोली निवासी दर्जी गुलाम जिलानी के खाते से साइबर अपराधियाें ने 1़ 65 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में गुलाम जिलानी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. गुलाम जिलानी ने प्राथमिकी में लिखा है कि वह 29 सितंबर को कडरू स्थित एसबीआइ के एटीएम से रुपये […]
विज्ञापन
रांची : कडरू सरना टोली निवासी दर्जी गुलाम जिलानी के खाते से साइबर अपराधियाें ने 1़ 65 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में गुलाम जिलानी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गुलाम जिलानी ने प्राथमिकी में लिखा है कि वह 29 सितंबर को कडरू स्थित एसबीआइ के एटीएम से रुपये निकालने गये थे. उन्होंने आठ हजार रुपये निकाले. उस समय एटीएम में उनके पीछे एक युवक भी था. मैंने उसे बाहर निकलने के लिए बोला, फिर भी वह वहीं खड़ा रहा.
उन्होंने उस युवक पर ही संदेह व्यक्त किया है. गुलाम ने बताया कि जब उन्हेांने बैंक स्टेटमेंट निकाला, तो पता चला कि 29 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच उनके खाते से छह बार निकासी की गयी है़ दो बार 40-40 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किया गया है, जबकि शेष रुपये एटीएम से निकाला गया है़ बैंक द्वारा भी जानकारी दी गयी कि किस-किस खाते में रुपये ट्रांसफर किये गये है़ं गुलाम ने अरगोड़ा पुलिस व बैंक अधिकारियों से उन खाताधारकों पर कार्रवाई की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










