रांची : सीसीएल अपने स्टेक होल्डरों को व्हाटसऐप से जोड़ेगा
Updated at : 09 Oct 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सीसीएल अपने स्टेक होल्डरों को व्हाटसऐप ग्रुप से जोड़ेगा. इससे सूचनाओं के आदान-प्रदान में आसानी होगी. कंपनी ने अपने स्टेक होल्डरों में खनन प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को भी रखा है. कई एरिया में इससे संबंधित व्हाटसऐप ग्रुप बनाये गये हैं. इसमें कंपनी के वरीय अधिकारियों को भी रखा जायेगा. सीएमडी गोपाल सिंह […]
विज्ञापन
रांची : सीसीएल अपने स्टेक होल्डरों को व्हाटसऐप ग्रुप से जोड़ेगा. इससे सूचनाओं के आदान-प्रदान में आसानी होगी. कंपनी ने अपने स्टेक होल्डरों में खनन प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को भी रखा है. कई एरिया में इससे संबंधित व्हाटसऐप ग्रुप बनाये गये हैं. इसमें कंपनी के वरीय अधिकारियों को भी रखा जायेगा. सीएमडी गोपाल सिंह ने इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिया है.
उन्होंने अधिकारियों को बैठक के दौरान मगध-आम्रपाली इलाके में बनाये गये व्हाटसऐप ग्रुप के उपयोग की जानकारी भी दी. कहा कि ग्रामीण अपने इलाके में होनेवाली गतिविधि की जानकारी दे रहे हैं. इससे अधिकारियों में काम करने की क्षमता विकसित हो रही है. इसी तरह ग्रामीणों, अधिकारियों, उपभोक्ता आदि लोगों के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाने की सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




