ePaper

जेलों में कैदी ठोक रहे खैनी, खेल रहे ताश व पी रहे बीड़ी, छापेमारी, जानें कहां से क्या मिला

Updated at : 09 Oct 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
जेलों में कैदी ठोक रहे खैनी, खेल रहे ताश व पी रहे बीड़ी, छापेमारी, जानें कहां से क्या मिला

राज्य भर के जेलों में की गयी छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद रांची, खूंटी, गढ़वा, रामगढ़, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, चाईबासा, जमशेदपुर व पाकुड़ जिलों के जेलों से कुछ नहीं मिला रांची : राजधानी समेत पूरे राज्य में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार को राज्य भर के जेलों […]

विज्ञापन
राज्य भर के जेलों में की गयी छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
रांची, खूंटी, गढ़वा, रामगढ़, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, चाईबासा, जमशेदपुर व पाकुड़ जिलों के जेलों से कुछ नहीं मिला
रांची : राजधानी समेत पूरे राज्य में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार को राज्य भर के जेलों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कई जेलों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुए.
इनमें खैनी, माचिस, ताश, पेन ड्राइव, सर्किट, चाकू, अश्लील पुस्तक आदि शामिल हैं. इससे साफ है कि जेल में कैदी आराम से खैनी ठोक रहे हैं, ताश खेल रहे हैं, बीड़ी पी रहे हैं और पेन ड्राइव में गाना भी सुन रहे हैं. साथ में चाकू रखने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. गिरिडीह, सरायकेला, कोडरमा, देवघ व दुमका के जेलाें से आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं़ वहीं रांची, खूंटी, गढ़वा, रामगढ़, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, चाईबासा, जमशेदपुर व पाकुड़ जिलों के जेलों से कुछ नहीं मिला.
कई जेलों से चाकू, खैनी, माचिस, ताश, पेन ड्राइव, सर्किट व अश्लील पुस्तक बरामद
कहां से क्या मिला
गिरिडीह : गिरिडीह केंद्रीय कारा के अंदर से लगभग 400 ग्राम खैनी, तीन चाकू, छोटी कैंची, 10 पैकेट ताश व इलेक्ट्रिक सर्किट बरामद हुआ.
सरायकेला : सरायकेला जेल में खैनी-बीड़ी व माचिस बरामद हुआ.
कोडरमा : कोडरमा मंडल कारा में बंदियों के पास से खैनी, आपत्तिजनक पुस्तक और एक पेन ड्राइव बरामद हुआ. एसपी ने बताया कि पेन ड्राइव की जांच में बता चला कि उसमें सिर्फ फिल्मी गाना लोड था.
रांची. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में शनिवार की सुबह सिटी एसपी अमन कुमार व एसडीओ गरिमा सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले अभियान में कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली.
देवघर : केंद्रीय कारा देवघर में छापेमारी के दौरान खैनी व ताश बरामद हुआ.
दुमका : केंद्रीय कारा दुमका में छापेमारी के दौरान खैनी बरामद हुआ.
जवानों द्वारा जेल के अंदर मोबाइल ले जाने से भड़के कैदी
घाघीडीह सेंट्रल जेल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की. छापेमारी करने गये पुलिस जवानों के पास मोबाइल फोन होने से कैदी भड़क गये. बंदियों के आक्रोश का समाना पुलिस अधिकारियों को करना पड़ा. मामला अफसरों तक पहुंचने पर सभी पुलिस जवानों ने मोबाइल फोन गुमटी (टावर) के पास जमा कर दिया. बंदियों का कहना था कि पुलिस के जवान मोबाइल फोन लेकर आते हैं. बाद में जेल से मोबाइल फोन की बरामदगी बता चले जाते हैं और इसकी सजा हमें मिलती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola