रांची : गांवों को तहस-नहस कर शहरों को स्मार्ट बना रही सरकार: सुदेश महतो
Updated at : 09 Oct 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि न्यू झारखंड और शहरों को स्मार्ट बनाने के चक्कर में गांवों को तहस-नहस किया जा रहा है़ गांवों के विकास और अधिकार पर सरकार का ध्यान नहीं है़ योजनाएं कैसे दम तोड़ती है़ं जन कल्याण कार्यक्रम जरूरतमंद को किस कदर पीड़ा पहुंचाता […]
विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि न्यू झारखंड और शहरों को स्मार्ट बनाने के चक्कर में गांवों को तहस-नहस किया जा रहा है़ गांवों के विकास और अधिकार पर सरकार का ध्यान नहीं है़ योजनाएं कैसे दम तोड़ती है़ं जन कल्याण कार्यक्रम जरूरतमंद को किस कदर पीड़ा पहुंचाता है, कोई चौपाल में बैठ कर ही जान सकता है़
श्री महतो स्वराज स्वाभिमान यात्रा के सातवें दिन डुमरी विधानसभा क्षेत्र से सिंदरी पहुंचे़ डुमरी विधानसभा क्षेत्र के रामनगर, कोरियाडीह, निचितपुर, गलागी, नगरी, निमियाघाट, करमाटोंगरी, केंदुआडीह में पदयात्रा की़ जगह-जगह लोगों के साथ संवाद किया और चौपाल लगायी गयी़
गांव की बड़ी आबादी सिस्टम के भेदभाव से परेशान: उन्होंने कहा कि सियासत और सरकार यह दावा कर सकती है कि अलग राज्य गठन के बाद झारखंड में बहुत बदलाव आया है़
विकास की गति तेज हुई लेकिन गांवों की बड़ी आबादी अब भी सिस्टम के भेदभावपूर्ण और आराम तलबी रवैये से परेशान है़ शहरों को स्मार्ट बनाने के फेर में स्वराज और सत्ता के विकेंद्रीकरण के उद्देश्य हाशिए पर चले गये़ उन्होंने कहा कि सचिवालय में बैठकर और आंकड़े की बाजीगरी दिखाकर इंडेक्स रिपोर्ट, रैकिंग दिखा कर अपनी पीठ थपथपायी जा रही है़
सात दिनों की पदयात्रा में कभी ब्लॉक और जिले के अफसरों को देखा तक नहीं है़ सेविका, पारा टीचर, सहिया, रसोईया और पंचायत का छोटा प्रतिनिधि और प्रज्ञा केंद्र ही उनके लिए सब कुछ है़ पदयात्रा में डॉ देवशरण भगत, डॉ लंबोदर महतो, टिकैत महतो, यशोदा देवी, दामोदर महतो सहित कई लोग शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




