रांची चावल व्यवसायी हत्याकांड: रांची पुलिस ने की घोषणा, हत्यारे की सूचना देनेवाले को एक लाख का इनाम
Updated at : 08 Oct 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होड़ा के हत्यारों की सूचना देनेवाले को पुलिस एक लाख रुपये इनाम देगी. सूचना देनेवाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी. इनाम की घोषणा एसएसपी अनीश गुप्ता ने की है. वहीं, दूसरी ओर रविवार को सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस मौके पर आइजी […]
विज्ञापन
रांची : चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होड़ा के हत्यारों की सूचना देनेवाले को पुलिस एक लाख रुपये इनाम देगी. सूचना देनेवाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी. इनाम की घोषणा एसएसपी अनीश गुप्ता ने की है. वहीं, दूसरी ओर रविवार को सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस मौके पर आइजी अरुण कुमार और डीआइजी एवी होमकर भी मौजूद थे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जिस रास्ते से भागे उसका भी अधिकारियों ने मुआयना किया. एडीजी अजय ने अपराधियों का पता लगाने के लिए सीआइडी की टीम को भी लगाया है.
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर गहराई से जांच करने को कहा. दूसरी ओर रांची पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. राजधानी के विभिन्न इलाकों से जमानत पर छूटे 70 से अधिक अपराधियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि पूछताछ में किसी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार नहीं की है. पुलिस व्यवसायी होड़ा के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है.
पुलिस की टेक्निकल टीम भी मामले की जांच में जुटी है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात व्यवसायी नरेंद्र सिंह होड़ा की हत्या रोस्पा टावर के समीप तीन अपराधियों ने कर दी थी. पंडरा स्थित दुकान से वह स्कूटी से अपने पीपी कंपाउंड स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




