जमशेदपुर : समाज को तोड़ने का काम कर रहीं राष्ट्रविरोधी शक्तियां : रघुवर दास
Updated at : 01 Oct 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर में कुशवाहा रैली सह कुश जयंती समारोह में बोले मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समाज की शक्ति संगठन में होती है. इसलिए समाज को एकजुट रहने की जरूरत है. हमें यह देखकर काफी खुशी होती है कि कुशवाहा समाज एकजुट है. कई राष्ट्र विरोधी शक्तियां वोट […]
विज्ञापन
जमशेदपुर में कुशवाहा रैली सह कुश जयंती समारोह में बोले मुख्यमंत्री रघुवर दास
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समाज की शक्ति संगठन में होती है. इसलिए समाज को एकजुट रहने की जरूरत है. हमें यह देखकर काफी खुशी होती है कि कुशवाहा समाज एकजुट है.
कई राष्ट्र विरोधी शक्तियां वोट की राजनीति करते हुए समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं. ऐसी राष्ट्र विरोधी शक्तियों से समाज को बचना चाहिए. मुख्यमंत्री शनिवार को साकची आम बगान में कुशवाहा संघ जमशेदपुर द्वारा आयोजित कुशवाहा रैली सह कुश जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. कुशवाहा समाज को विद्यालय निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि जिन गांवों में बिजली पहुंचायी जा रही है, उन गांवों में काफी पहले पहुंच जाना चाहिए था. लेकिन पिछली सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. पिछली सरकारों ने झारखंड की प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया और राज्य को चारागाह बना दिया. आज झारखंड का नाम विकास के क्षेत्र में हो रहा है. राज्य का जीडीपी 8.2 प्रतिशत है. यह गुजरात के बाद पूरे देश में दूसरे नंबर पर है. हमारी सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है.
मुख्यमंत्री ने इन्हें किया सम्मानित : समाज के उत्थान के लिए बेहतर काम करने के लिए अंबिका प्रसाद को मुख्यमंत्री ने कुश रत्न अवार्ड से सम्मानित किया़ रीता देवी (विधवा) अपनी बेटी को एनआईटी में पढ़ा रही है.
मुख्यमंत्री ने उन्हें भी सम्मानित किया. रघुवर दास ने उन्हें अपने निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की़ इसके अलावा अमृता कुमारी व ममता देवी (समाज सेवा), वेदांत मेहता (एनडीए), प्रिया कुमारी (दसवीं में स्टेट टाॅपर) को भी सम्मानित किया गया.
सावित्री बाई फूले के नाम पर हो महिला विश्वविद्यालय का नाम
सीएम ने कहा कि कुशवाहा सामाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में जो परेशानी हो रही है, उसे दूर करने का प्रयास सरकार करेगी.
इसके लिए बीडीओ व सीओ समेत संबंधित कर्मचारियों के लिए डेड लाइन तय की जायेगी. उस डेड लाइन के अंदर में अगर जाति प्रमाण पत्र नहीं बनता है, तो उनपर कार्रवाई तय है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में महिला विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया जारी है. डीपीआर बनाकर भेजा जा चुका है. स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. मेरा प्रयास होगा कि उस महिला विश्वविद्यालय का नाम सावित्रीबाई फूले के नाम पर हो.
मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति
बारीडीह में मणिपाल मेडिकल काॅलेज टाटा स्टील के सहयोग से खोलने की प्रक्रिया चल रही है. इसकी स्वीकृति मिल गयी है. अभी-अभी स्वास्थ्य मंत्रालय से फोन आया था, जिसमें इसकी जानकारी दी गयी है
.
इसके लिए दिल्ली से एमसीआई की टीम निरीक्षण करने आ रही है. देश आजाद होने के बाद राज्य में सिर्फ तीन ही मेडिकल काॅलेज था, लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद दो और मेडिकल काॅलेज खोले जा रहे हैं. अब कुल 5 मेडिकल कॉलेज हो जायेगा, जिसमें 1200 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




