23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची : सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगी आयुष्मान भारत योजना : महेश पोद्दार

रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी आरोग्य परियोजना है़ इसकी सफलता सामूहिक भागीदारी से ही सुनिश्वित हो सकती है़ सिविल सोसाइटी के सदस्य व समाज के गणमान्य नागरिक इस आरोग्य महाअभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है़ं श्री पोद्दार ने रविवार को अपने […]

रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी आरोग्य परियोजना है़ इसकी सफलता सामूहिक भागीदारी से ही सुनिश्वित हो सकती है़
सिविल सोसाइटी के सदस्य व समाज के गणमान्य नागरिक इस आरोग्य महाअभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है़ं श्री पोद्दार ने रविवार को अपने संसदीय कार्यालय में आयुष्मान भारत के क्रियान्वयन को लेकर शहर के लोगों के साथ बैठक की.
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत एक नयी, अनूठी और अपने किस्म की अकेली योजना है. इसके प्रावधानों व क्रियान्वयन के तरीकों को लेकर आम लोगों में जानकारी का अभाव स्वाभाविक है़
आरोग्य मित्र लोगों की मदद के लिए हैं, लेकिन सिविल सोसाइटी के लोग यह काम ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते है़ं सरकारी एवं संबद्ध निजी अस्पतालों की मॉनिटरिंग में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है़ उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से इस योजना में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया़
बैठक में सेवा सदन के अरुण छावछरिया ने आयुष्मान भारत के प्रावधानों की जानकारी दी़ उन्होंने उन प्रावधानों का विशेष तौर पर उल्लेख किया, जिनमें सिविल सोसाइटी की भूमिका अपेक्षित है़ बैठक में झारखंड चेंबर के अध्यक्ष दीपक मारू, झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ओझा सहित कई लोगों ने आयुष्मान भारत में अपने संगठन की सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिया़ बैठक में चंद्रकांत रायपत, जवाहरलाल मेहता, आर पी शाही, अजय भंडारी, किमी प्रसाद, खुशबू कटारुका, विष्णु राजगढ़िया आदि मौजूद थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel