रांची : पशुपालन नीति लागू कराने का प्रयास करेंगे

Updated at : 01 Oct 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पशुपालन नीति लागू कराने का प्रयास करेंगे

रांची : पशुपालन चिकित्सा सेवा संघ ने पशुपालन नीति लागू कराने के लिए ठोस प्रयास करने का निर्णय लिया है. इसके लिए विभागीय मंत्री और अधिकारियों से मुलाकात की जायेगी. रविवार को संघ की नयी कार्यकारिणी और आमंत्रित सदस्यों की बैठक जिला पशुपालन कार्यालय, चुटिया में हुई. इसमें संघ को 5400 ग्रेड पे की विसंगति […]

विज्ञापन
रांची : पशुपालन चिकित्सा सेवा संघ ने पशुपालन नीति लागू कराने के लिए ठोस प्रयास करने का निर्णय लिया है. इसके लिए विभागीय मंत्री और अधिकारियों से मुलाकात की जायेगी. रविवार को संघ की नयी कार्यकारिणी और आमंत्रित सदस्यों की बैठक जिला पशुपालन कार्यालय, चुटिया में हुई. इसमें संघ को 5400 ग्रेड पे की विसंगति की जानकारी दी गयी. इस मामले में चल रहे कानूनी पहलू पर भी विचार किया गया.
मौके पर पशुपालन विभाग के कैडर के पुनर्गठन पर भी विचार किया गया. डॉ समीर ने पावर प्वाइंट के माध्यम से वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. बैठक में हर माह के दूसरे रविवार को संघ की बैठक करने का निर्णय लिया गया. केंद्र सरकार की तरह यहां भी डीएसीपी देने की मांग की गयी. बैठक में अध्यक्ष डॉ विमल हेंब्रम, महामंत्री डॉ धर्मरक्षित विद्यार्थी, डॉ अरुण कुमार राम, डॉ मनोज मणि, डॉ सैमसन संजय टोप्पो आदि मौजूद थे.
आज सचिव से मिलेंगे : संघ के नये पदाधिकारी एक अक्तूबर को विभाग की सचिव पूजा सिंघल से मिलेंगे़ इसमें विभाग की स्थिति पर विचार होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola