रांची : ‘पोल खोल, हल्ला बोल’ शुरू करेगी कांग्रेस
Updated at : 26 Sep 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई. श्री पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार एवं वर्तमान नगर विकास मंत्री की कारगुजारियों के कारण रांची शहर की जनता त्राहिमाम कर रही है. सब कुछ देखते हुए भी नगर विकास मंत्री मौन साधे […]
विज्ञापन
रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई. श्री पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार एवं वर्तमान नगर विकास मंत्री की कारगुजारियों के कारण रांची शहर की जनता त्राहिमाम कर रही है. सब कुछ देखते हुए भी नगर विकास मंत्री मौन साधे हुए हैं.
जनता को बरगलाने के लिए कभी-कभी अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर बरसने का नाटक करते हैं. जल्द ही संगठन द्वारा नगर विकास मंत्री के खिलाफ ‘पोल खोल हल्ला बोल’ कार्यक्रम शुरू किया जायेगा. इसमें जनता को बताया जायेगा कि नगर विकास मंत्री किस तरह रांची शहर को विकास से विनाश के पथ पर ले गये हैं. मौके पर हटिया विधानसभा प्रभारी शिव कुमार, प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, ज्योति मथारू, कमल ठाकुर, उदय प्रताप समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




