रांची में नवंबर तक सामान्य हो जायेगी बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 7:26 AM
मुख्यमंत्री ने की विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा, पॉलीकैब के अधिकारियों ने दिया आश्वासन रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में राज्य में विद्युतीकरण कर रही कंपनियों के कार्यों की समीक्षा की. अपने लक्ष्य से पीछे चल रही कंपनियों को काम में तेजी लाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि […]
मुख्यमंत्री ने की विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा, पॉलीकैब के अधिकारियों ने दिया आश्वासन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में राज्य में विद्युतीकरण कर रही कंपनियों के कार्यों की समीक्षा की. अपने लक्ष्य से पीछे चल रही कंपनियों को काम में तेजी लाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2018 तक पूरे राज्य के घर-घर बिजली पहुंचाने का काम पूरा करना है.
इसी क्रम में रांची शहर में काम कर रही पॉलीकैब वायर्स की प्रगति पर नाराजगी जतायी.श्री दास ने कहा कि राजधानी की जनता काफी परेशान हो रही है. जितनी जल्दी हो बिजली का काम पूर्ण करें. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर तक रांची के छह में से तीन डिवीजन का काम पूरा हो जायेगा. नवंबर तक रांची में बिजली की स्थिति सामान्य हो जायेगी.
पेश पावर को भी काम में सुधार लाने का निर्देश : मुख्यमंत्री ने पेश पावर के अधिकारियों से भी काम में सुधार लाने को कहा. उन्होंने कहा कि जिन जिलों में काम समाप्त हो गया है या कम काम बचा है, वहां से मैनपावर मंगा कर काम में तेजी लायें.
अक्तूबर तक कम से कम पांच जिलों में घर-घर बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो जाये. जहां थोड़ा-थोड़ा काम बाकी है, वहां काम पूरा करते चले जायें. शहर में भी जहां अंडरग्राउंड केबिलंग का काम हो गया है, वहां लाइन चालू कर दें. बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव नीतीन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार समेत विभाग के वरीय अधिकारी और विभिन्न कंपनियां के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










