रांची नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2018 8:09 AM

विज्ञापन

रांची : नगर निगम ने रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रैली निकाली. यह रैली जिला स्कूल से मोरहाबादी मैदान तक गयी. इसमें 500 स्कूली बच्चे, पांच एनजीओ और 100 सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने भाम लिया. रैली के मोरहाबादी मैदान में पहुंचने के बाद यहां ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर आधारित पेंटिंग […]

विज्ञापन
रांची : नगर निगम ने रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रैली निकाली. यह रैली जिला स्कूल से मोरहाबादी मैदान तक गयी. इसमें 500 स्कूली बच्चे, पांच एनजीओ और 100 सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने भाम लिया.
रैली के मोरहाबादी मैदान में पहुंचने के बाद यहां ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर आधारित पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मेयर आशा लकड़ा, नगर आयुक्त मनोज कुमार सहित नगर निगम के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
उरांव टोली में चला स्वच्छता अभियान : रांची नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर-4 की उरांव टोली में स्वच्छता अभियान चलाया गया. यहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही शहर को साफ रखने में रांची नगर निगम की मदद करने की अपील की गयी. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद हुस्ना आरा और सिटी मैनेजर संदीप कुमार उपस्थित थे.
सीपी सिंह ने की नाली की सफाई : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने रविवार को पटेल कंपाउंड में नाली की सफाई की. उन्होंने लोगों से कहा कि शहर को साफ रखना केवल नगर निगम का काम नहीं है. आप भी अपने घर व इलाके को स्वच्छ रख सकते हैं. इस दौरान महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा व अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola