Advertisement
रांची : बंद का मिलाजुला असर, सुबोध, प्रदीप, बंधु अन्नपूर्णा देवी सहित कई नेता गिरफ्तार, शाम में हुए रिहा
मेन रोड, डिबडीह, डोरंडा, पिस्का मोड़, लालपुर में बंद कराने उतरे थे विपक्षी नेता रांची : भारत बंद का राजधानी रांची में मिलाजुला असर रहा़ शहर के कई इलाके में दुकानें बंद रहीं. सड़कों पर गाड़ियां भी कम दिखीं. बंद शांतिपूर्ण रहा़ बंद को लेकर शहर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की […]
मेन रोड, डिबडीह, डोरंडा, पिस्का मोड़, लालपुर में बंद कराने उतरे थे विपक्षी नेता
रांची : भारत बंद का राजधानी रांची में मिलाजुला असर रहा़ शहर के कई इलाके में दुकानें बंद रहीं. सड़कों पर गाड़ियां भी कम दिखीं. बंद शांतिपूर्ण रहा़ बंद को लेकर शहर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
पुलिस दिनभर बंद समर्थकों से निबटने में मुस्तैद रही़ दोपहर से ही मेन रोड, रातू रोड, लालपुर, कांटाटोली, बिरसा चौक, हरमू बाइपास सहित मुख्य सड़कों पर आवागमन सामान्य रहा़ शाम तक पूरे शहर की दुकानें भी खुल गयी थी़ं बाजार में चहल-पहल लौट आयी़ बंद हो लेकर विपक्षी दलों के नेता सुबह से ही सड़कों पर उतरने लगे थे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सहित कई नेता-कार्यकर्ता बंद के दौरान गिरफ्तार किये गये़ सभी को मोरहाबादी स्थित फुटबॉल मैदान के कैंप जेल में रखा गया़ शाम को बंद समर्थकों को रिहा कर दिया गया़ राजधानी में 535 बंद समर्थकों की गिरफ्तारी की सूचना है़
झाविमो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प : झाविमो विधायक प्रदीप यादव व बंधु तिर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे़ पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में मेकन, एजी मोड़ होते हुए ओवरब्रिज तक पहुंचे़ यहां पर पुलिस ने बंद समर्थकों को रोका़ इस दौरान पुलिस से हल्की नोक-झोंक भी हुई़ कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए तैयार नहीं थे़ इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गये़ मेन रोड होते हुए अलबर्ट एक्का चौक जाना चाह रहे थे़ गिरफ्तारी के लिए मजिस्ट्रेट को बुलाये जाने की मांग कर रहे थे़ काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद गिरफ्तारी दी़
रांची के कई इलाके में दुकानें बंद रहीं, सड़कों पर गाड़ियां भी कम दिखीं
राज्य भर में 8784 बंद समर्थक गिरफ्तार
रांची : भारत बंद का झारखंड में भी असर देखा गया. राज्य भर में शाम चार बजे तक कुल 8784 बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी को जिलों में अस्थायी तौर पर बनाये गये कैंप जेल में दिन भर रखा गया.
शाम रिहा कर दिया गया. जिन प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी पुलिस ने की उनमें पाकुड़ में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सिसई में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, गिरिडीह में पूर्व विधायक सरफराज अहमद, कोडरमा में राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, लोहरदगा में राज्यसभा सांसद धीरज साहू व विधायक सुखदेव भगत, जामताड़ा में विधायक इरफान अंसारी, महगामा में पूर्व विधायक राजेश रंजन, गोड्डा में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जमशेदपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार व पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता, सिमडेगा में पूर्व विधायक नियेल तिर्की, बरही में विधायक मनोज यादव आदि को गिरफ्तार किया गया था. यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गयी. इसमें कहीं पर भी आगजनी, तोड़फोड़ आदि का जिक्र नहीं किया गया है.
किस जिले से कितने की हुई गिरफ्तारी
जिला गिरफ्तारी
रांची 535
खूंटी 30
गुमला 441
सिमडेगा 131
लोहरदगा 380
चाईबासा 140
जमशेदपुर 831
सरायकेला 392
पलामू 178
गढ़वा 301
लातेहार 255
हजारीबाग 391
रामगढ़ 177
गिरिडीह 609
कोडरमा 304
चतरा 157
बोकारो 350
धनबाद 482
दुमका 315
देवघर 618
जामताड़ा 517
पाकुड़ 165
गोड्डा 378
साहेबगंज 707
बंद को लेकर चौकस रही पुलिस
रांची : जिले में बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. बंद को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस दिखा. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. अतिसंवेदनशील इलाकों में रैप के जवानों को तैनात किया गया था़ मेन रोड में भी रैप के जवान तैनात थे़
बंद के दौरान मेन रोड में प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई. एसएसपी अनीश गुप्ता, सिटी एसपी अमन कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी बंद के दौरान सुरक्षा का जायजा लेने के लिए निकले थे़ एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को मुस्तैद रहने व अप्रिय घटना होने पर अपने विवेक का इस्तेमाल करने व आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूप को सूचना देने की हिदायत दे रखी थी़
कंट्रोल रूम में एसएसपी अनीश गुप्ता व सिटी एसपी अमन कुमार सीसीटीवी कैमरा से बंद समर्थकों पर नजर रख रहे थे. वीडियो फुटेज देख कर संंबंधित जगह पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे थे़ राजधानी में 1000 से अधिक फोर्स की तैनाती की गयी थी. जिला प्रशासन ने पूरे जिला में निषेधाज्ञा लागू कर दिया था़ एक जगह चार से अधिक लोगों के जमा होने व अनावश्यक मजमा लगाने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर लेने का आदेश जारी किया गया था़
रांची : बंद के कारण ट्रेनें विलंब से रांची पहुंचीं
रांची : बंद के कारण सोमवार को कई ट्रेनें विलंब से रांची पहुंचीं. ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट से हटिया आनेवाली यह ट्रेन समस्तीपुर मंडल में 10 घंटे खड़ी रही, जो मंगलवार को सुबह रांची पहुंचेगी. वहीं पटना-रांची जन-शताब्दी एक्सप्रेस जहानाबाद में एक घंटे व हटिया-पुरी तपस्वनी एक्स खुरदा रोड मंडल में दो घंटे 10 मिनट तक रुकी रही.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement