रांची : बुढ़मू इलाके के पूर्व मुखिया की बेटी बिहार में है बंधक, किया जा रहा शोषण

Updated at : 10 Sep 2018 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बुढ़मू इलाके के पूर्व मुखिया की बेटी बिहार में है बंधक, किया जा रहा शोषण

रांची : बुढ़मू थाना क्षेत्र के उसकू गांव निवासी पूर्व मुखिया बुधवा उरांव की 25 वर्षीय बेटी वीणा खलखो को नेपाल की सीमा से सटे बिहार में किसी स्थान पर बंधक बना कर रखा गया है. युवती के साथ मारपीट की जा रही है और उसका शोषण भी किया जा रहा है. मामले में बुढ़मू […]

विज्ञापन

रांची : बुढ़मू थाना क्षेत्र के उसकू गांव निवासी पूर्व मुखिया बुधवा उरांव की 25 वर्षीय बेटी वीणा खलखो को नेपाल की सीमा से सटे बिहार में किसी स्थान पर बंधक बना कर रखा गया है. युवती के साथ मारपीट की जा रही है और उसका शोषण भी किया जा रहा है. मामले में बुढ़मू पुलिस ने बुधवा की शिकायत पर उसकी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कर लिया है.

बुढ़मू पुलिस ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से बिहार जाने की अनुमति भी मांगी है. अनुमति मिलने के बाद पुलिस की एक टीम युवती की तलाश में जल्द ही बिहार जा सकती है, ताकि उसे बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा जा सके.

क्लास करने के नाम पर घर से निकली थी : प्राथमिकी के अनुसार वीणा खलखो उसकू गांव स्थित अपने घर में रह कर इग्नू से एमए कर रही थी.
वह क्लास करने के लिए रांची आती थी. एक दिन उसने घरवालों को बताया था कि बिहार-नेपाल के बॉर्डर पर रहनेवाले मिथिलेश नामक एक आदमी ने उसे नौकरी देने को कहा है. इसी क्रम में एक दिन युवती क्लास करने के नाम पर घर से एक लड़के के साथ निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. पहले परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर से उसे काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली. करीब पांच-छह माह पहले वीणा ने अपनी छोटी बहन को फोन किया.
उसने बताया कि उसे बिहार ले जाया गया और अभी भी उसे टीचर की नौकरी नहीं मिली है. लेकिन उसे इस बात का विश्वास दिलाया जा रहा है कि उसे नौकरी मिल जायेगी. रक्षाबंधन के बाद भी युवती ने बहन को फोन किया था. तब भी बताया था कि उसे अभी तक नौकरी नहीं मिली है. उसके साथ मारपीट की जा रही है. डरा-धमका कर उसका शोषण भी किया जा रहा है. उसे घर से निकलने भी नहीं दिया जाता है.
जब इस बात की जानकारी परिजनों को मिली, तब वे बेटी को लेकर परेशान हो गये. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी सात सितंबर को बुढ़मू थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर उसके अपहरण का केस दर्ज कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola