रांची : स्लॉटर हाउस से ही मांस खरीदें होटल संचालक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बंद स्लॉटर हाउस को खोलने के लिए नगर निगम एक बार फिर से रेस हो गया है शहर के होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ निगम के अधिकारियों ने की बैठक रांची : पिछले तीन सप्ताह से बिना सूचना के बंद स्लॉटर हाउस को खोलने के लिए नगर निगम एक बार फिर से रेस हो […]
विज्ञापन
बंद स्लॉटर हाउस को खोलने के लिए नगर निगम एक बार फिर से रेस हो गया है
शहर के होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ निगम के अधिकारियों ने की बैठक
रांची : पिछले तीन सप्ताह से बिना सूचना के बंद स्लॉटर हाउस को खोलने के लिए नगर निगम एक बार फिर से रेस हो गया है. शहर के होटल व रेस्टोरेंट संचालक इसी स्लाॅटर हाउस से मांस खरीदें, इसके लिए शनिवार को निगम सभागार में होटल संचालकों के साथ निगम के अधिकारियों ने बैठक की. बैठक में उप नगर आयुक्त ने सभी संचालकों से आग्रह किया कि वे स्लॉटर हाउस से ही हाइजेनिक मीट खरीदें. उन्होंने होटल संचालकों से आग्रह किया कि अगर उनके मन में स्लॉटर हाउस को लेकर कोई शंका है, तो वे खुद जाकर देख सकते हैं कि वहां खस्सी को किस प्रकार से काटा जाता है. बैठक में शहर के 50 से अधिक होटलों के ऑनर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










