रांची : 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजसू पार्टी
Updated at : 07 Sep 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आजसू पार्टी 2019 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यह निर्णय गुरुवार को रिम्स के सभागार में बुलायी गयी केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया. बैठक के बाद आजसू नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की. वहीं नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय कार्यसमिति […]
विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी 2019 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यह निर्णय गुरुवार को रिम्स के सभागार में बुलायी गयी केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया. बैठक के बाद आजसू नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की. वहीं नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय कार्यसमिति निर्णय लेगी.
इससे पहले बैठक में पदाधिकारी से लेकर जिलाध्यक्षों ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव से लेकर स्थानीय नीति पर सवाल उठाये़ सरकार के कामकाज और नीतियों को लेकर नेताओं ने सरकार को घेरा़ भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन को लेकर भी आपत्ति जतायी़ वक्ताओं का कहना था कि आदिवासी-मूलवासी में आक्रोश है़ इस सरकार ने झारखंडियों के हित में नीतियां नहीं बनायी़ इस सरकार से आजसू को भी नुकसान हुआ है़
इधर पत्रकारों से बात करते हुए आजसू प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और उमाकांत रजक ने कहा कि केंद्रीय समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने अपनी भावना बता दी है़ इनकी भावना के अनुरूप ही पार्टी ने निर्णय भी लिया है़
आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी़ इसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गये है़ं दो अक्तूबर से पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो स्वराज यात्रा पर निकलेंगे़ आजसू भी झेल रही है आक्रोश का ताप : नेताओं का कहना था कि झारखंडियों के आक्रोश का ताप आजसू को भी झेलना पड़ रहा है़ अब समय निर्णय लेने का है़
इस सरकार से हट जाना चाहिए़ नेताओं ने कहा कि राज्य गठन में आजसू के कुर्बानी का इतिहास रहा है़ राज्य के निर्माण में आजसू को निर्णायक भूमिका निभानी होगी़ कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है़ आजसू को पुराने तेवर में लौटना होगा़ स्थायी सरकार के लिए आजसू ने कुर्बानी दी, पर झारखंड का हित नहीं हुआ़ यहां के लोगों में आक्रोश है़ लोग उद्वेलित है़ं झारखंड में झारखंडियों की पहचान ही खतरे में है़
केंद्रीय कार्यसमिति फैसला करेगी : लोकसभा चुनाव को लेकर केेंद्रीय समिति ने पार्टी कार्यसमिति को अधिकृत किया है़ कोलेबिरा सीट पर उपचुनाव पर भी केंद्रीय कार्यसमिति फैसला करेगी़ प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ को खड़ा किया जायेगा़ बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक विकास मुंडा, संजय बसु मल्लिक, पूर्व डीआइजी सुबोध कुमार, हसन अंसारी सहित पार्टी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व सचिव, पार्टी अनुसंगी इकाई के पदाधिकारी शामिल हुए़
थोपा हुआ निर्णय स्वीकार नहीं : डॉ भगत
केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि बैठक में अबुआ दिशुम, अबुआ राज पर बात हुई़ राज्य तो मिला पर स्वराज नहीं मिला, शासन तो मिला पर स्वशासन नहीं मिला़ झारखंडियों की पहचान ही खतरे में है़ बैठक में सरकार की भूमिका, विस्थापितों के हाल, विशेष राज्य का दर्जा सब का मूल्यांकन हुआ़ सीएनटी-एसपीटी का मामला हो या भूमि अधिग्रहण में संशोधन सभी विषयों पर बात आयी़ आजसू पार्टी थोपा हुआ निर्णय नहीं स्वीकार करेगी़ हम किसी सरकार के प्रति नहीं, जनता के प्रति उत्तरदायी है़ं
जनता का आजसू के प्रति प्यार बढ़ा : उमाकांत
पार्टी नेता और पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि भाजपा से जनता का माेह भंग हुआ है़ राष्ट्रीय पार्टी का अपना एजेंडा होता है़ हम क्षेत्रीय दल है़ं हम झारखंड के लोगों के प्रति जवाबदेह है़ हम किसी दूसरे दल के प्रति जवाबदेह नहीं है़ यही कारण है कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है़ आजसू के प्रति लोगों का प्यार बढ़ा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




