रांची : प्रशासन को तीन दिन में सौंपें कार्य योजनाओं का प्रतिवेदन
Updated at : 07 Sep 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

रिम्स के अपर निदेशक ने एजेंसियों को दिया आदेश रांची : रिम्स के अपर निदेशक(प्रशासन) अमित कुमार ने सभी विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया है कि रिम्स में किये जानेवाले कार्यों से संबंधित कार्य योजना बनाकर रिम्स प्रशासन को सौंप दें. प्रतिवेदन को उप निदेशक प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध करायें. अपर निदेशक प्रशासन […]
विज्ञापन
रिम्स के अपर निदेशक ने एजेंसियों को दिया आदेश
रांची : रिम्स के अपर निदेशक(प्रशासन) अमित कुमार ने सभी विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया है कि रिम्स में किये जानेवाले कार्यों से संबंधित कार्य योजना बनाकर रिम्स प्रशासन को सौंप दें. प्रतिवेदन को उप निदेशक प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध करायें. अपर निदेशक प्रशासन गुरुवार को रिम्स सभागार में सभी विभागों व एजेंसियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.
उन्होंने भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन भवनों की मरम्मत की जानी है, उनसे संबंधित कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर रिम्स निदेशक को अविलंब सौंप दें. साथ ही उन्होंने सफाई व पीएचइडी विभाग के कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित कर बेसमेंट सहित अन्य जगहों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें. पेयजल विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जितने भी नल लगाये गये हैं, उनमें जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
हर शनिवार बैठक : अपर निदेशक प्रशासन ने भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि फ्लोरवार ले आउट प्लान तैयार करें ताकि, बाहर से आनेवाले मरीजों को विभाग ढूंढ़ने में परेशानी न हो. प्रत्येक शनिवार को वैसे एजेंसियों के साथ बैठक होगी, जिनका परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं होगा. बैठक में आउटसोर्सिंग एजेंसी, पीएचइडी, भवन निर्माण, बिजली विभाग, बायोमेट्रिक, सीसीटीवी, मेडाल के अलावा इमरजेंसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे.
शौचालयों की नंबरिंग करें
अपर निदेशक प्रशासन अमित कुमार ने कहा कि रिम्स में जितने भी शौचालय है, उनकी नंबरिंग विभागवार करें. प्रत्येक बेड के नीचे छोटे साइज का डस्टबिन रखें. अपर निदेशक प्रशासन ने सभी लिफ्टों की नंबरिंग करते हुए समय-समय पर सर्विसिंग कराने का निर्देश भी दिया है.
बैठक में श्री राम इंटरप्राइजेज व एडवांस को निर्देश दिया गया कि एजेंसियों के माध्यम से प्रतिनियुक्त किये गये कर्मचारियों को पहचान पत्र के साथ-साथ पोषाक उपलब्ध करा दें ताकि, उनकी पहचान की जा सके.
स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे रिम्स
स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी गुरुवार को रिम्स पहुंचे. यहां उन्होंने 23 सितंबर को रिम्स ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की. मंत्री ने रिम्स में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी सारी तैयारियों पर समीक्षा की और दिशा निर्देश दिया. उन्होंने रिम्स परिसर का निरीक्षण किया और निदेशक एवं अधीक्षक के साथ बैठक भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




