रांची : विद्यानगर की हालत नारकीय, 24 घंटे बाद भी नहीं निकला पानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : शहर में शनिवार को हुई झमाझम बारिश का असर रविवार को भी कई मोहल्लों में दिखा. रविवार को वार्ड नंबर-34 के विद्यानगर और मधुकम में जलजमाव से परेशान लोगों ने कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल से मदद की गुहार लगायी. लोगों की समस्या सुनने के लिए श्री जायसवाल विद्यानगर भी पहुंचे. स्थानीय महिला […]
विज्ञापन
रांची : शहर में शनिवार को हुई झमाझम बारिश का असर रविवार को भी कई मोहल्लों में दिखा. रविवार को वार्ड नंबर-34 के विद्यानगर और मधुकम में जलजमाव से परेशान लोगों ने कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल से मदद की गुहार लगायी. लोगों की समस्या सुनने के लिए श्री जायसवाल विद्यानगर भी पहुंचे. स्थानीय महिला उषा देवी ने बताया कि बारिश के पानी के साथ गंदी नाली का पानी भी घरों में घुस आया है.
बाहर पानी के जमाव होने के कारण घर से भी पानी नहीं निकल रहा है. लोगों की शिकायत सुन कर श्री जायसवाल ने नगर निगम के उप नगर आयुक्त से फोन पर बात की. इस पर उप नगर आयुक्त ने कहा कि सोमवार को विद्यानगर में जमा पानी को पंप से बाहर निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










