रांची : शौंडिक जाति के नाम पर बने संगठनों की गतिविधियों पर चर्चा
Updated at : 02 Sep 2018 10:10 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा की शौंडिक उपजाति के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को रेडियम रोड स्थित होटल आलोका में हुई. इस दौरान शौंडिक (सूढ़ी) जाति के नाम पर बने संगठनों की गतिविधियों अौर कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. इसके अलावा मोर्चा की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर भी बात हुई. तीन प्रस्ताव […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा की शौंडिक उपजाति के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को रेडियम रोड स्थित होटल आलोका में हुई. इस दौरान शौंडिक (सूढ़ी) जाति के नाम पर बने संगठनों की गतिविधियों अौर कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. इसके अलावा मोर्चा की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर भी बात हुई. तीन प्रस्ताव पारित हुए.
पहले प्रस्ताव के तहत शौंडिक (सूढ़ी) उपजाति के नाम पर बने संगठनों के बीच एकता एवं सामंजस्य बनाकर चलने तथा उन्हें शौंडिक (सूढ़ी) जाति के छात्रों, बेरोजगारों, व्यवसायियों-दुकानदारों व विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों की समस्याअों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की बात कही गयी. दूसरे प्रस्ताव के तहत 15 सितंबर को रामगढ़ में वैश्य अधिकार सम्मेलन अौर दो अक्तूबर को हजारीबाग में सदभावना सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. तीसरे प्रस्ताव के तहत सरकार से आग्रह किया गया है कि अब तक शौंडिक, जायसवाल उपजाति के विधायकों व नेताअों की उपेक्षा की गयी है, इसलिए सरकार में बारहवां मंत्री शौंडिक जायसवाल विधायकों में से बनाया जाये. बैठक की अध्यक्षता महेश्वर साहू ने की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




