झारखंड एकेडमिक काउंसिल का स्थापना दिवस समारोह आज, मैट्रिक-इंटर के टॉपर संग बेस्ट स्कूल-कॉलेज होंगे सम्मानित

Updated at : 02 Sep 2018 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड एकेडमिक काउंसिल का स्थापना दिवस समारोह आज, मैट्रिक-इंटर के टॉपर संग बेस्ट स्कूल-कॉलेज होंगे सम्मानित

वर्ष 2018 के टॉपर के साथ 2017 के टॉपर भी होंगे पुरस्कृत रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह दो सितंबर को मनाया जायेगा. समारोह में मैट्रिक, इंटर, मध्यमा, इंटरमीडिएट वोकेशनल व मदरसा परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया जायेगा. इस वर्ष 2018 के साथ वर्ष 2017 के टॉपर विद्यार्थियों […]

विज्ञापन
वर्ष 2018 के टॉपर के साथ 2017 के टॉपर भी होंगे पुरस्कृत
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह दो सितंबर को मनाया जायेगा. समारोह में मैट्रिक, इंटर, मध्यमा, इंटरमीडिएट वोकेशनल व मदरसा परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया जायेगा.
इस वर्ष 2018 के साथ वर्ष 2017 के टॉपर विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा. गत वर्ष टॉपरों को पुरस्कृत नहींकिया गया था. राज्य में पहला स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को 21000 रुपये व स्वर्ण पदक, सेकेंड टॉपर को 15000 व रजत पदक एवं तृतीय टॉपर को 10000 हजार व कांस्य पदक दिये जायेंगे. अनुसूचित जाति एवं जनजाति, दृष्टि बाधित स्तर पर भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जायेगा. 2001 से सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें राज्य के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता है.
वर्ष 2016 में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गयी थी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने टॉपर का नाम घोषित कर दिया है. समारोह 10.30 बजे से झारखंड एकेडमिक काउंसिल सभागार में हाेगा. पुरस्कृत होनेवाले प्रतिभागियों को दो सितंबर को 9.30 बजे तक पंजीयन करा लेने के लिए कहा गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव होंगे. कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उमाशंकर सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति डाॅ सत्यनारायण मुंडा, जैक के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.
राज्य के तीन टॉपरों को पदक के साथ मिलेगा नकद पुरस्कार
उर्सुलाइन इंटर कॉलेज बेस्ट कॉलेज
वर्ष 2017 व 2018 के इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिए उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची को बेस्ट कॉलेज चुना गया है. कॉलेज के प्राचार्य को कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा. प्राचार्य को सम्मान स्वरूप 25 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.
नेतरहाट व इंदिरा गांधी विद्यालय बेस्ट विद्यालय
वर्ष 2017 के मैट्रिक रिजल्ट के लिए नेतरहाट आवासीय विद्यालय नेतरहाट व वर्ष 2018 के रिजल्ट के लिए इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग को बेस्ट स्कूल चुना गया है. दोनों स्कूल के प्राचार्य को सम्मानित किया जायेगा. प्राचार्य को सम्मान स्वरूप 25 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.
एकेडमिक कैलेंडर जारी होगा
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के स्थापना दिवस पर एकेडमिक कैलेंडर भी जारी किया जायेगा. जैक द्वारा शैक्षणिक सत्र 2018-19 का एकेडमिक कैलेंडर तैयार कर लिया गया है.
टॉपर की कॉपी नहीं होगी जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के स्थापना दिवस पर मैट्रिक व इंटर के तीन टॉपरों की कॉपी जारी की जाती थी. इस वर्ष फिलहाल टॉपरों की कॉपी जारी नहीं की जायेगी. उल्लेखनीय है कि जैक द्वारा वेबसाइट पर कॉपी जारी की जाती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola