दुकान में चोरी कर भाग रहे थे, पकड़ाये

Updated at : 01 Sep 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान में चोरी कर भाग रहे थे, पकड़ाये

चान्हो : पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी कर भाग रहे तीन लोगों संदीप कुमार, रोहित कुमार व मो आकिब को ग्रामीणों की मदद से खदेड़ कर पकड़ा. उक्त तीनों चतरा के टंगराटोली मोहल्ला के रहनेवाले हैं. इनके पास से चोरी की दो बाइक व करीब 1400 रुपये का सिक्का व हजार रुपये का नोट […]

विज्ञापन

चान्हो : पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी कर भाग रहे तीन लोगों संदीप कुमार, रोहित कुमार व मो आकिब को ग्रामीणों की मदद से खदेड़ कर पकड़ा. उक्त तीनों चतरा के टंगराटोली मोहल्ला के रहनेवाले हैं. इनके पास से चोरी की दो बाइक व करीब 1400 रुपये का सिक्का व हजार रुपये का नोट बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार तीनों ने गुरुवार की रात सोंस गांव स्थित तनवीर जेनरल स्टोर में ताला तोड़ कर चोरी की थी. इसके बाद चटवल मोड़ से घर के बाहर खड़ी एक बाइक को चुरा कर भाग रहे थे. इसी क्रम में गश्त पर निकली चान्हो पुलिस की नजर इन पर पड़ गयी. बाद में शोर होने पर जागे ग्रामीणों की मदद से इन्हें खदेड़कर पकड़ा गया. पुलिस इनसे पूछताछ कर क्षेत्र में पहले हुई चोरी की अन्य घटना के भी खुलासे का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola