रांची : सोशल मीडिया में छायी हैं नयी एसडीओ गरिमा सिंह
Updated at : 31 Aug 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची की नयी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गरिमा सिंह सोशल मीडिया में छायीं हुई हैं. 2016 बैच की तेज-तर्रार इस आइएएस अधिकारी की तसवीरें और जानकारियां सोशल वीडिया में वायरल है़ं बुधवार की देर शाम गरिमा सिंह को रांची का एसडीओ बनाया है़ साेशल मीडिया में गरिमा सिंह के सरकारी कामकाज और निजी समारोह […]
विज्ञापन
रांची : रांची की नयी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गरिमा सिंह सोशल मीडिया में छायीं हुई हैं. 2016 बैच की तेज-तर्रार इस आइएएस अधिकारी की तसवीरें और जानकारियां सोशल वीडिया में वायरल है़ं बुधवार की देर शाम गरिमा सिंह को रांची का एसडीओ बनाया है़
साेशल मीडिया में गरिमा सिंह के सरकारी कामकाज और निजी समारोह में ली गयी तसवीरें मौजूद हैं. इनके बेहतर काम को देखते हुए राजधानी में बेहतर प्रशासन की उम्मीद के साथ एक दूसरे को मैसेज भी भेजे जा रहे है़ं सोशल मीडिया पर इनके कैरियर की जानकारी भी दी जा रही है़
जानकारी के मुताबिक यूपी के बलिया जिले की रहने वाली गरिमा सिंह ने पहली बार 2012 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की़ वह पुलिस सेवा में बहाल हुईं और लखनऊ में दो वर्षों तक प्रशिक्षु एएसपी रही़ं झांसी में एसपी सिटी के रूप में तैनात हुईं.
एसपी रहते हुए इन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और वर्ष 2016 में सिविल सर्विसेज परीक्षा में 55वां रैंक हासिल किया और आइएएस बनीं. सोशल मीडिया के पोस्ट के अनुसार वह हजारीबाग में प्राेबेशन के दाैरान पदस्थापित थीं. उन्हें समाज कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार साैंपा गया.
उन्हाेंने आंगनबाड़ी केंद्राें की दुर्दशा देखी आैर एक आंगनबाड़ी केंद्र काे गाेद लिया आैर इसे मॉडल आंगनबाड़ी बना दिया. गरिमा ने अपनी सेविंग्स के 50 हजार रुपये इस आंगनबाड़ी केंद्र पर खर्च किये. झांसी में बताैर आइपीएस अधिकारी गरिमा सिंह ने काफी बढ़िया काम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




