रांची : रघुवर दास, नीलकंठ सिंह मुंडा व सीपी सिंह जायेंगे चीन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास एक सितंबर को चीन जायेंगे और सात सितंबर को लौटेंगे. उनके साथ मंत्री सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी के अलावा विकास आयुक्त डीके तिवारी, सीएम के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल और वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार भी जायेंगे. तीन सितंबर को सीएम बीजिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स, माइनिंग के क्षेत्र […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास एक सितंबर को चीन जायेंगे और सात सितंबर को लौटेंगे. उनके साथ मंत्री सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी के अलावा विकास आयुक्त डीके तिवारी, सीएम के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल और वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार भी जायेंगे.
तीन सितंबर को सीएम बीजिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स, माइनिंग के क्षेत्र में काम करनेवाले उद्यमियों से मिलेंगे. साथ ही चीन सरकार के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे.
फिर चार और पांच सितंबर को गोंझाऊ शहर में फूड और एग्रीकल्चर के उद्यमियों से मिलेंगे. झारखंड में नवंबर माह में होने वाले ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट के उद्यमियों को झारखंड अामंत्रित किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वहां कृषि के क्षेत्र में हो रहे कामकाज की जानकारी भी लेंगे. बताया गया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष किसी न किसी मुख्यमंत्री को विदेश भेजा जाता है, ताकि व्यवसाय, उद्योग और निवेश के मुद्दे पर बात हो सके. इसी कड़ी में इस वर्ष मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेजा जा रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










