रांची : आदिवासियों की भूमि खरीदना झामुमो का असली चेहरा : भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि हेमंत सोरेन का मानवीय चेहरा यही है कि वे गरीब राजू उरांव की जमीन कौड़ी के भाव में खरीदते है़ं उन्होंने कानून को धता बता कर आदिवासियों की जमीन खरीदी है. श्री शाहदेव झामुमो नेता श्री सोरेन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि हेमंत सोरेन का मानवीय चेहरा यही है कि वे गरीब राजू उरांव की जमीन कौड़ी के भाव में खरीदते है़ं उन्होंने कानून को धता बता कर आदिवासियों की जमीन खरीदी है. श्री शाहदेव झामुमो नेता श्री सोरेन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने भाजपा के राक्षसी और दानवी चेहरे की बात की थी़
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि श्री सोरेन ने साहेबगंज से लेकर बोकारो,चाईबासा,रांची, गोला आदि जगहों पर सीएनटी-एसपीटी कानून का उल्लंघन कर गरीब आदिवासियों की जमीन खरीदी है़ झारखंड की ग्राम सभाओं से बालू घाट को बेचने का अधिकार छीन कर मुंबई के व्यापारियों काे दे देना, क्या यही असली मानवीय चेहरा है़ झामुमो नेताओं द्वारा बाहरी-भीतरी का नारा देकर आपसी रंजिश को बढ़ाने की कोशिश की जाती है़
इस पार्टी का यही असली मानवीय चेहरा है़ झामुमो का भ्रष्टाचार रूपी चेहरा तब सामने आया था, जब उसने सिर्फ तीन करोड़ के लिए पूरे झारखंड आंदोलन को निगल लिया था़ झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि झामुमो अकेले भाजपा से लड़ने में सक्षम है. ऐसे में महागठबंधन की बात करने वाले कांग्रेस और झाविमो की अब क्या भूमिका रहेगी, उनको विचार करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










