पिस्कानगड़ी : फुटबॉल टूर्नामेंट में जय सरना क्लब बना विजेता
Updated at : 28 Aug 2018 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : दो दिवसीय खस्सी टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को साहेर डोमटोली गांव के मैदान में जय सरना क्लब पिस्का व नारंगी स्पोर्टिंग क्लब शोभा के बीच खेला गया. दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकीं. इसके बाद पेनाल्टी शूट में जय सरना क्लब पिस्का की टीम 1-0 से विजेता बनी. मुख्य […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : दो दिवसीय खस्सी टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को साहेर डोमटोली गांव के मैदान में जय सरना क्लब पिस्का व नारंगी स्पोर्टिंग क्लब शोभा के बीच खेला गया. दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकीं.
इसके बाद पेनाल्टी शूट में जय सरना क्लब पिस्का की टीम 1-0 से विजेता बनी. मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी लाल धर्मराज नाथ शाहदेव उर्फ पिंकु लाल ने विजेता टीम को एक बड़ा खस्सी व 1500 नकद तथा उपविजेता को एक छोटा खस्सी व एक हजार नकद देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभार कर उन्हें उचित प्लेटफार्म तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा.
इस अवसर पर साहेर मुखिया संतोष तिर्की, रमेश महतो, सोमा मुंडा, अमित मुंडा, सोमरा मुंडा, संजय गोप, संजीत मुंडा, प्रणीत मुंडा, प्रदीप गोप, रवि गोप, ललकू गोप, बुधराम मुंडा, रंजीत मुंडा, संजय महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




