रांची : युवाओं को मिलेगी इंडिया स्मार्ट सिटीज फेलोशिप

रांची : शहरी विकास और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में कैरियर तलाशनेवाले युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने इंडिया स्मार्ट सिटीज फेलोशिप प्रोग्राम लांच किया है. आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय का यह रचनात्मक व निर्देशित कार्य पर आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम है. फेलोशिप के लिए चयनित युवाओं की समयावधि एक वर्ष होगी, लेकिन कार्यों के […]
रांची : शहरी विकास और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में कैरियर तलाशनेवाले युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने इंडिया स्मार्ट सिटीज फेलोशिप प्रोग्राम लांच किया है. आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय का यह रचनात्मक व निर्देशित कार्य पर आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम है.
फेलोशिप के लिए चयनित युवाओं की समयावधि एक वर्ष होगी, लेकिन कार्यों के आधार पर इसे तीन वर्षों का एक्सटेंशन दिया जा सकता है. फेलोशिप के जरिये वर्तमान शहरी जरूरत और समस्याओं के समाधान का बेहतर विकल्प तलाशा जायेगा. स्मार्ट सिटीज फेलोशिप प्रोग्राम में शामिल युवाओं को शहरी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर काम करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










