रांची : शिवगंगा महाआरती का आज होगा सीधा प्रसारण मोरहाबादी मैदान में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2018 7:39 AM
रांची : कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव मनीष रंजन ने कहा कि श्रावणी मेले के अंतिम दिन 26 अगस्त को राज्य सरकार देवघर में शिवगंगा महाआरती का आयोजन कर रही है. 21 विद्वान पुरोहितों द्वारा की जानेवाली इस महाआरती का सीधा प्रसारण पूरे राज्य में किया जायेगा. राजधानी के मोरहाबादी मैदान में लगाये […]
रांची : कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव मनीष रंजन ने कहा कि श्रावणी मेले के अंतिम दिन 26 अगस्त को राज्य सरकार देवघर में शिवगंगा महाआरती का आयोजन कर रही है. 21 विद्वान पुरोहितों द्वारा की जानेवाली इस महाआरती का सीधा प्रसारण पूरे राज्य में किया जायेगा. राजधानी के मोरहाबादी मैदान में लगाये गये 11 बड़े एलइडी स्क्रीन पर इसे देखा जा सकेगा.
इसके अलावा राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये कुल 32 एलइडी पर भी महाआरती का सीधा प्रसारण शाम सात बजे से किया जायेगा. कोई भी व्यक्ति इस भव्य महाआरती का नजारा ले सकेगा. इसके अलावा jhargov.tv पर भी महाआरती का प्रसारण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










