रांची : पत्नी पर थी नजर इसलिए मार डाला

Updated at : 24 Aug 2018 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पत्नी पर थी नजर इसलिए मार डाला

डहरू हत्या मामले में दो गिरफ्तार रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक डहरू की हत्या के आरोपी संजय उर्फ सहदेव बढ़ई व शिवा उर्फ सुधु महली को गिरफ्तार किया है़ दोनों ने बताया कि डहरू की नजर हमदोनों की पत्नियों पर थी़ तीनों दोस्त थे़ शिवा ने पुलिस को बताया कि मृतक कुछ दिन […]

विज्ञापन
डहरू हत्या मामले में दो गिरफ्तार
रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक डहरू की हत्या के आरोपी संजय उर्फ सहदेव बढ़ई व शिवा उर्फ सुधु महली को गिरफ्तार किया है़ दोनों ने बताया कि डहरू की नजर हमदोनों की पत्नियों पर थी़ तीनों दोस्त थे़ शिवा ने पुलिस को बताया कि मृतक कुछ दिन पहले रात में उसके घर में घुस गया था और उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी भी की थी.
संजय ने भी पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के प्रति भी डहरू बुरी नजर रखता था. इसी आक्रोश में दोनों ने डहरू को शराब पिलायी और मुड़ला पहाड़ की चोटी पर ले जाकर लाठी-डंडा से मार कर हत्या कर दी थी़ यह जानकारी कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने पत्रकारों को दी़ मालूम हाे कि घटना मंगलवार देर रात की है़ लेकिन घटना की जानकारी बुधवार सुबह नौ बजे पुलिस को मिली थी.
इसके बाद घटना के चार घंटे के अंदर ही पुलिस ने दोनों आरोपी संजय व शिवा को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा व आरोपियाें के खून लगा हुआ कपड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है़ दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया़ संजय व शिवा दोनों मूल रूप से गुमला के निवासी है़ं यहां जमुना नगर में रहकर ट्रैक्टर चलाते है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola