सूबे में 32.87 लाख बच्चों को लग चुका है रूबेला का टीका

Updated at : 22 Aug 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे में 32.87 लाख बच्चों को लग चुका है रूबेला का टीका

रांची़ झारखंड में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 26 जुलाईसे शुरू हुआ है. अभियान के दौरान पांच सप्ताह में राज्य के 24 जिलों में एक करोड़ 17 लाख 34 हजार 884 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है. जिनमें 18 अगस्त, 2018 तक राज्य के सभी जिलों के निजी और सरकारी स्कूलों में अब तक 32 लाख […]

विज्ञापन
रांची़ झारखंड में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 26 जुलाईसे शुरू हुआ है. अभियान के दौरान पांच सप्ताह में राज्य के 24 जिलों में एक करोड़ 17 लाख 34 हजार 884 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है. जिनमें 18 अगस्त, 2018 तक राज्य के सभी जिलों के निजी और सरकारी स्कूलों में अब तक 32 लाख 87 हजार 713 बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका लगाया गया है, जो कि लक्षित बच्चों का 28.02 प्रतिशत है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि टीकाकरण के मामले में सरायकेला-खरसावां जिला जहां सबसे आगे है, वहीं रामगढ़ जिला सबसे पीछे है. राज्य के सभी जिलों में शेष 84 लाख 47 हजार 171 बच्चों का टीकाकरण अगले तीन चरणों में पूरा किया जायेगा, जो 24 अगस्त से पुन: शुरू हो रहा है.
स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि मिजिल्स रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे विभाग के सभी निदेशक और कंसलटेंट कम प्रदर्शन करने वाले जिलों में जाकर निरीक्षण करें. सुधार के आवश्यक निर्देश दें. हालांकि सभी जिलों में प्रदर्शन सुधारने की आवश्यकता है. आम लोगों का इस कार्यक्रम से जुड़ना इसकी सफलता का संकेत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola