रांची : संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी : डॉ अजय कुमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 8:05 AM

विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के साथ-साथ […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के साथ-साथ संचार क्रांति के जनक थे. उन्होंने पंचायती राज के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाया.
स्व गांधी ने देश के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मतदान का अधिकार 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करने का काम किया. साथ ही पंजाब की समस्याओं का समाधान, दल–बदल कानून पर नियंत्रण, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता है.
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में केशव महतो कमलेश, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, शमशेर आलम, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, थियोडोर किडो, प्रो विनोद सिंह, ज्योति सिंह मथारू, सुरेश कुमार बैठा, गुंजन सिंह समेत अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola