रांची : फोटोवाक व ऑन द स्पॉट फोटो कांटेस्ट का आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रविवार को लापुंग, रांची के घघारी धाम में 90 फोटोग्राफरों के साथ फोटोवाक व ऑन द स्पॉट फोटो कांटेस्ट का आयोजन किया गया. झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन की ओर से रांची के सैनिक मार्केट से सुबह आठ बजे यात्रा आरंभ हुई. लापुंग के साईं मंदिर में फोटोग्राफी कर […]
विज्ञापन
रांची : वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रविवार को लापुंग, रांची के घघारी धाम में 90 फोटोग्राफरों के साथ फोटोवाक व ऑन द स्पॉट फोटो कांटेस्ट का आयोजन किया गया. झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन की ओर से रांची के सैनिक मार्केट से सुबह आठ बजे यात्रा आरंभ हुई. लापुंग के साईं मंदिर में फोटोग्राफी कर दल घघारी धाम पहुंचा. फोटोग्राफर यहां विभिन्न तरीकों से फोटोग्राफी करते रहे.
वरिष्ठ फोटोग्राफर बलराम पांडा, रतन लाल, निरंजन कुमार, संजय बोस व संजय छेत्री ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभायी. इस कार्यक्रम में हेमंत टोपनो, कौशिक मिश्र, बबलू, पुनीत कुमार, संतोष कुमार, कौशिक घोष, रजनीश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में देवगांव की मुखिया फुलमनी देवी, समाजसेवी बसंत लोहरा, अजय उरांव व मंदिर समिति के कालेश्वर सिंह ने सभी का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










