रांची : 2022 तक प्रत्येक पंचायत में एक प्लस टू विद्यालय, शक्ति ऐप से सीधे राहुल गांधी से जुड़ेंगे बूथ स्तर के कार्यकर्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में प्रोजेक्ट शक्ति एेप की शुरुआत रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रोजेक्ट शक्ति एेप की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, […]
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में प्रोजेक्ट शक्ति एेप की शुरुआत
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रोजेक्ट शक्ति एेप की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रोजेक्ट शक्ति ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवीण चक्रवर्ती, आदितेश्वर सिंह देव एवं झारखंड के को-ऑर्डिनेटर पप्पू अजहर ने दी. कहा कि इस ऐप के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ता सीधे तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ सकते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना वोटर आइडी नंबर एसएमएस करना पड़ता है.
प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व अपना संदेश, सुझाव कार्यकर्ताओं तक सीधे पहुंचा सकते हैं. प्रो विनोद सिंह, मदन मोहन शर्मा, नरेंद्र लाल गोपी, अजय नाथ शाहदेव, राजू राम, लाल किशोर नाथ शाहदेव सहित कई कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ने की सूचना दी गयी.
कार्यक्रम में विधायक इरफान अंसारी, विधायक बिट्टू सिंह, बन्ना गुप्ता, अशोक चौधरी, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, केएन त्रिपाठी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, नेली नाथन, विनय सिन्हा दीपू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










