रांची : महागठबंधन को ले कांग्रेस प्रभारी से मिले बाबूलाल मरांडी

Updated at : 07 Aug 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महागठबंधन को ले कांग्रेस प्रभारी से मिले बाबूलाल मरांडी

विपक्ष की एक घंटे तक चली बातचीत में मिशन 2019 पर की गयी चर्चा रांची : भाजपा के खिलाफ झारखंड में भी महागठबंधन को लेकर कवायद शुरू हो गयी है. कांग्रेस और झामुमो के बीच पहले ही गठबंधन पर सहमति बन गयी है. बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के […]

विज्ञापन
विपक्ष की एक घंटे तक चली बातचीत में मिशन 2019 पर की गयी चर्चा
रांची : भाजपा के खिलाफ झारखंड में भी महागठबंधन को लेकर कवायद शुरू हो गयी है. कांग्रेस और झामुमो के बीच पहले ही गठबंधन पर सहमति बन गयी है. बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से सोमवार को मुलाकात की.
मुलाकात के बाद बाबूलाल ने कहा कि वे पहले से ही महागठबंधन के हिस्सा हैं और विपक्ष मिल कर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगा. लगभग एक घंटे तक चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने मिशन 2019 पर चर्चा की. झाविमो के प्रधान महासचिव सह विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि मुलाकात के दौरान भाजपा के खिलाफ महागठबंधन को लेकर चर्चा हुई.
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं है. समय पर महागठबंधन का स्वरूप तय किया जायेगा. महागठबंधन के सभी दलों को एक साथ बैठ कर समन्वय बनाना चाहिए. लोकसभा और विधानसभा की सीटों का आकलन किया जाना चाहिए. कौन पार्टी किस सीट पर मजबूत है, इस पर एक साथ बैठ कर चर्चा होनी चाहिए. कहा कि समय आ गया है कि सीटों पर तालमेल कर सामूहिक रूप से चुनावी बिगुल फूंका जाये.
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि भाजपा को हराने के लिए विपक्ष का एकजुट होना जरूरी है. मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद थे. डॉ कुमार ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में विपक्षी दलों को एक साथ लेकर चुनाव में जायेगी और सब मिल कर त्याग करते हुए भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे.
कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला जलाया
रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग ने अलबर्ट एक्का चौक पर रघुवर सरकार का पुतला जलाया. नेताओं ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार दलितों एवं आदिवासियों पर लगातार अत्याचार कर रही है. धर्म के नाम पर, भूमि अधिग्रहण के नाम पर तो कभी कानून में बदलाव कर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है.
पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग के अध्यक्ष राजू राम ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष केदार पासवान, जवाहर लाल, विजय राम, नरेश राम, उमेश कुमार पासवान, सोनी नायक, भरत नायक ,महावीर मिर्धा, मुन्ना नायक, प्रकाश उरांव, सोनू नायक, मुकेश नायक, दीपा देवी, किरण कुमारी, धनी कुमारी, वीणा देवी, अनीता देवी, अक्षर नायक, राजू नायक, दिलबोधनी नायक, संतोष राम व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola