रांची : तुष्टीकरण का कार्ड खेल रहे हैं बाबूलाल मरांडी: भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 5:50 AM
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी के उस बयान पर अापत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि झारखंड सरकार घुसपैठियों के नाम पर वर्ग विशेष को तंग करने का प्रयास कर रही है. श्री शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल हर मोर्चे पर विफल होने के बाद अब तुष्टीकरण […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी के उस बयान पर अापत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि झारखंड सरकार घुसपैठियों के नाम पर वर्ग विशेष को तंग करने का प्रयास कर रही है.
श्री शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल हर मोर्चे पर विफल होने के बाद अब तुष्टीकरण का कार्ड खेल रहे हैं और उल्टे-पुल्टे आरोप लगा रहे हैं. झारखंड के सभी अल्पसंख्यक समुदायों को भी आगे आकर नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस झारखंड बनाने की मांग करनी चाहिए. क्योंकि यहां अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चल रही योजनाओं पर भी बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहुंच है.
एेसे में यहां के स्थानीय अल्पसंख्यकों का हक का एक बड़ा हिस्सा बांग्लादेशी घुसपैठिये कब्जा कर ले रहे हैं. कोई भी दल का नेता इस मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति के कारण मुंह खोलने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण विपक्ष के नेता स्थानीय अल्पसंख्यकों के हितों की भी तिलांजलि दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










