रांची : पीजी कॉमर्स के 20 छात्रों की फिर से ली जायेगी परीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची विवि के पीजी कॉमर्स थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में 20 स्टूडेंट्स की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. जिस दिन इनकी परीक्षा होनी थी उसी दिन चार्टड एकाउंटेंट की परीक्षा थी. स्टूडेंट्स सीए की परीक्षा में शामिल हुए और इस कारण पीजी कॉमर्स की परीक्षा छूट गयी थी. अब इन स्टूडेंट्स […]
विज्ञापन
रांची : रांची विवि के पीजी कॉमर्स थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में 20 स्टूडेंट्स की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. जिस दिन इनकी परीक्षा होनी थी उसी दिन चार्टड एकाउंटेंट की परीक्षा थी.
स्टूडेंट्स सीए की परीक्षा में शामिल हुए और इस कारण पीजी कॉमर्स की परीक्षा छूट गयी थी. अब इन स्टूडेंट्स को फिर से परीक्षा आयोजित की जायेगी. सोमवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एग्जाम बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें पुनर्परीक्षा लेने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी.
बैठक में प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार, सोशल साइंस डीन डॉ आईके चौधरी, साइंस डीन डी भट्टाचार्य, ह्यूमिनिटी डीन डॉ सरस्वती मिश्र समेत अन्य सदस्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










