रांची : युवा कार्यकर्ताओं के आने से संगठन में निश्चित ही मजबूती आयेगी: अर्जुन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रविवार को यूनियन क्लब में लोअर बाजार मंडल की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के समक्ष काफी संख्या में युवाओं के अलावा महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. रवि […]
विज्ञापन
रांची : रविवार को यूनियन क्लब में लोअर बाजार मंडल की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के समक्ष काफी संख्या में युवाओं के अलावा महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. रवि मुंडा व मोहन राम के नेतृत्व में युवा भाजपा में शामिल हुए. सभी का स्वागत अर्जुन मुुंडा व सीपी सिंह ने किया.
श्री मुंडा ने कहा कि युवाओं के आने से संगठन में मजबूती आयेगी. संगठन में शामिल होनेवालाें में समाजसेवी भी हैं, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा. साथ ही युवाओं को काम करने का अवसर मिलेगा. वहीं, श्री सिंह ने कहा कि युवा केवल रांची में ही शामिल नहीं हो रहे हैं बल्कि पूरे प्रदेश व देश के अंदर भाजपा से जुड़ रहे हैं. अब लोग भ्रष्टाचारियों से दूर भाग रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं. क्योंकि, भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है. भाजपा देश को प्रगति की ओर ले जाने का काम कर रही है. यही वजह है युवा भाजपा को चुन रहे हैं.
अब लोगों ने यह तय करना शुरू कर दिया है कि देशहित में काम करनेवाली पार्टी के साथ रहें या भ्रष्टाचारियों को साथ दें. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोअर बाजार मंडल के अध्यक्ष सुजीत कुमार चौरसिया ने भी विचार प्रकट किये. मंच का संचालन रांची महानगर के महामंत्री केके गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी काजिम कुरैशी, बसंत दास, विशाल देव यादव के अलावा भाजपा के कई युवा नेतामौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










