रांची : 29 लाख रुपये की लूट मामले में छह आरोपी दोषी करार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची के एजेसी राजीव आनंद की अदालत ने शनिवार को डकैती मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद छह आरोपियों को दोषी करार दिया. अदालत ने आरोपी पप्पू मंडल, दीपक कर, उज्जवल चटर्जी, शत्रुध्न कुमार, सूरज सिंह, मंतू दा उर्फ बीटू दा को दोषी ठहराया. सजा के बिंदु पर छह अगस्त को अदालत […]
विज्ञापन
रांची : रांची के एजेसी राजीव आनंद की अदालत ने शनिवार को डकैती मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद छह आरोपियों को दोषी करार दिया. अदालत ने आरोपी पप्पू मंडल, दीपक कर, उज्जवल चटर्जी, शत्रुध्न कुमार, सूरज सिंह, मंतू दा उर्फ बीटू दा को दोषी ठहराया.
सजा के बिंदु पर छह अगस्त को अदालत सुनवाई करेगी. मामले में 28 जून 2016 को बरियातू थाना में कांड संख्या 238/ 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के एरिया मैनेजर सुग्रीव कुमार सिंह से 29 लाख रुपये लूट लिया गया था.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रातू रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से राशि भुनाने के बाद सुग्रीव कुमार सिंह बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित कंपनी कार्यालय के लिए रवाना हुए. कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पहुंचे. यहां पहले से घात लगाये चार-पांच अज्ञात युवकों ने रिवाल्वर का भय दिखा कर 29 लाख रुपये लूट लिया आैर मोटरसाइकिल से फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










