भ्रष्टाचार के विरोध में विपक्षी दलों ने पीएम का पुतला फूंका

Updated at : 02 Aug 2018 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के विरोध में विपक्षी दलों ने पीएम का पुतला फूंका

नामकुम में जुलूस निकाला, किया पीएम का पुतला दहन नामकुम : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी व देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर हल्ला बोला. नामकुम सदाबहार चौक से जुलूस की शक्ल में कांग्रेस, जेवीएम, जेएमएम के दर्जनोंं कार्यकर्ता बाजार चौक पहुंचे व […]

विज्ञापन

नामकुम में जुलूस निकाला, किया पीएम का पुतला दहन

नामकुम : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी व देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर हल्ला बोला. नामकुम सदाबहार चौक से जुलूस की शक्ल में कांग्रेस, जेवीएम, जेएमएम के दर्जनोंं कार्यकर्ता बाजार चौक पहुंचे व प्रधानमंत्री का पुतला जला कर अपना विरोध दर्ज कराया.

प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए जनता से ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की. मौके पर कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा, सुंदरी तिर्की, इंटक सचिव रमेश पांडेय, बेलस तिर्की, शरीफ अंसारी, मुन्ना बड़ाइक, बंधना उरांव, प्रमोद सिंह, अनिल वैद्य, नान्हे कच्छप, सुखनाथ मुंडा आदि शामिल थे. वहीं टाटीसिलवे के आदर्श नगर में बुधवार को पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें अशोक मिश्रा, रामदेव सिंह, रामजी पांडेय, मनोज जायसवाल, आनंद पांडेय, दिनेश ठाकुर, रंगलाल प्रसाद, अमर शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola