राफेल डील रद्द करे सरकार
Updated at : 01 Aug 2018 2:40 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. नामकुम में कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका अन्य विपक्षी दलों ने भी किया समर्थन नामकुम : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को नामकुम बाजार चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. राफेल डील रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का अन्य विपक्षी दलों […]
विज्ञापन
विरोध. नामकुम में कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका
अन्य विपक्षी दलों ने भी किया समर्थन
नामकुम : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को नामकुम बाजार चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. राफेल डील रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का अन्य विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया. मौके पर जिप सदस्य राजेश कच्छप ने कहा कि फ्रांस के साथ 600 करोड़ के राफेल डील को केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ का बना दिया है. इसके अलावे अंबानी डिफेंस कंपनी को बिना टेंडर निकाले 30 हजार करोड़ के ठेका देना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा कर रहा है.
कांग्रेस इस पूरे सौदे का विरोध करती है तथा इसे अविलंब रद्द करने की मांग करती है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनिल वैद्य, सुंदरी तिर्की, अशोक मिश्रा, सतीश पॉल मुंजनी, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, बेलस तिर्की, किरण सांगा, सुखनाथ लोहरा, मुन्ना बड़ाइक, नान्हे कच्छप, बंधना उरांव, बीकु सिंह, प्रमोद कुमार, सर्वजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
मेसरा. राफेल डील की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर झामुमो व कांग्रेस ने बीआइटी चौक में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि राफेल सौदा की सीबीआइ जांच से अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आयेगा. इससे पूर्व कार्यकर्ताअों ने रांची-पुरुलिया रोड में रैली निकाली. पुतला दहन के दौरान झामुमो नेता जावेद अख्तर अंसारी बबलू राम, हबीब अंसारी, झब्बु लाल, प्रीतम लोहरा, बबलू राम, अभिषेक राज हेरेंज, तौहीद अंसारी, महेंद्र महतो, सरफराज अंसारी, तनवीर आलम, अजय नायक, शरीफ अंसारी, एनुल हक अंसारी, भगवन शेखर, अनिल लिंडा, सामू लोहरा, तनवीर आलम, मुबारक अंसारी, शमशेर अंसारी, मुस्तफा अंसारी मौजूद थे.
अनगड़ा. कांग्रेस पार्टी ने राफेल डील मामले को लेकर अनगड़ा चौक में पीएम मोदी का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता राफेल डील में कमीशनखोरी का आरोप लगा रहे थे. इस दौरान साेमनाथ मुंडा, शिवदास गोस्वामी, मुन्ना मुंडा, शमशाद अंसारी, सचिन नायक, फारूख अंसारी, सिद्दीक अंसारी, सुभाष राम, कमलेश चौधरी, अब्दुल रहमान खान, बरतू मुंडा, बिरजू मुंडा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




