चिंताजनक : 22 जून को आया था मॉनसून अब तक खाली हैं तालाब, अब भरने की उम्मीद भी नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2018 12:39 AM
नगर निगम ने पिछले वर्ष सात करोड़ से शहर के 10 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया था उत्तम महतो रांची : रांची नगर निगम ने पिछले वर्ष करीब सात करोड़ की लागत से शहर के 10 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया था. इसके पीछे तर्क दिया गया कि इससे तालाबें गहरी होंगी. चारों ओर घाट बनाया जायेगा. […]
नगर निगम ने पिछले वर्ष सात करोड़ से शहर के 10 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया था
गर्मी के दिनों की याद दिला रहे ये तालाब : नगर निगम ने प्रगति पथ स्थित न्यू छठ तालाब (भट्ठी तालाब, घासी तालाब, धुमसा टोली तालाब) का उदघाटन पिछले वर्ष ही किया था. इस मौसम में अभी ये तालाब पानी से लबालब होने चाहिए थे, लेकिन इन तालाबों में आधा से भी कम पानी है. कुछ ऐसी ही स्थिति चुटिया स्थित बनस तालाब व मधुकम तालाब की भी है. बरसात के शुरुआती दिनों में ही पानी से लबालब हो जाने वाले ये तालाब अभी तक नहीं भरे हैं. बरसात के दिनों में बनस तालाब से पानी ओवरफ्लो होकर बहू बाजार से चुटिया जाने वाले पथ में बहता था, लेकिन अभी तक यह तालाब आधा भी नहीं भरा है. कुछ ऐसी ही स्थिति अरगोड़ा तालाब, कडरू तालाब व जोड़ा तालाब की भी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










