लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा बिरसा मुंडा पार्क व विधानसभा भवन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2018 12:11 AM
योजनाओं का उद्घाटन पीएम के हाथों कराने का होगा प्रयास रांची : झारखंड सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बिरसा मुंडा स्मृति पार्क समेत कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है. इसमें मोरहाबादी में बन रहा टाइम्स स्कवायर, विधानसभा का नया भवन भी शामिल है. मुख्यमंत्री […]
योजनाओं का उद्घाटन पीएम के हाथों कराने का होगा प्रयास
यहां पर अस्थायी रूप से टाइम्स स्कवायर का रूप देकर राजधानीवासियों को वर्ल्ड कप फुटबॉल का फाइनल मैच देखने का अवसर भी दिया गया. अब इसे विस्तृत रूप दिया जा रहा है. इसके लिए और अधिक जमीन की जरूरत होगी. ऐसे में राज्य सरकार बगल के सेना की जमीन लेने के लिए आग्रह भी कर सकती है. इस जगह को आधुनिक व विकसित किया जायेगा. यहां पर 14 एलइडी स्क्रीन लगाये जायेंगे. जिसमें तीन स्टेडियम के ऊपर लगेंगे. शेष 11 स्क्रीन मोरहाबादी मुख्य मैदान के किनारे-किनारे लगाये जायेंगे. एक हाइ मास्ट लाइट भी लगाया जायेगा. इसमें दिल्ली की कंपनी हाइटेक अॉडियो विजुअल को लगाया गया है. सिंगापुर की कंपनी मैनहर्ट ने इसका डिजाइन तैयार किया है. यहां पर छह हजार वाट के 14 साउंड सिस्टम लगाये जायेंगे. मोरहाबादी के चारों तरफ स्थायी रूप से रंगीन लाइट लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










