प्रधानमंत्री ने लखनऊ में झारखंड के स्टॉल को देखा

Published at :29 Jul 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने लखनऊ में झारखंड के स्टॉल को देखा

रांची : लखनऊ में आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में झारखंड सरकार द्वारा लगाये गये सामुदायिक शौचालय सह कौशल विकास केंद्र के मॉडल को पीएम नरेंद्र मोदी ने देखा और सराहना की. अलग-अलग राज्यों ने अपने-अपने मॉडल की प्रदर्शनी लगायी है. पहले काउंटर पर झारखंड की प्रदर्शनी लगायी गयी है. प्रधानमंत्री के […]

विज्ञापन

रांची : लखनऊ में आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में झारखंड सरकार द्वारा लगाये गये सामुदायिक शौचालय सह कौशल विकास केंद्र के मॉडल को पीएम नरेंद्र मोदी ने देखा और सराहना की. अलग-अलग राज्यों ने अपने-अपने मॉडल की प्रदर्शनी लगायी है. पहले काउंटर पर झारखंड की प्रदर्शनी लगायी गयी है. प्रधानमंत्री के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के गवर्नर और सीएम भी थे. गौरतलब है कि शहरी स्वच्छता में बेहतर सुधार और शहरों को ओडीएफ करने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न शहरों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया था. लेकिन यह देखा गया कि इन शौचालयों का रख-रखाव नगर निकायों के लिए चुनौती बनती जा रही थी.

लिहाजा सरकार ने सामुदायिक शौचालय सह कौशल विकास केंद्र का कंसेप्ट लांच किया और अब यह केंद्र शौचालय के रख-रखाव के लिए राजस्व संग्रहण के साथ-साथ लोगों को रोजगार के क्षेत्र में भी मदद कर रहे हैं. एक ही जगह पर शौचालय, दुकानें और कौशल विकास केंद्र साथ-साथ चल रहे हैं. इसी मॉडल को झारखंड ने प्रदर्शनी में लगाया है. लखनऊ में विभिन्न राज्यों के नगर विकास विभाग की ओर से प्रदर्शनी और 3 डी मॉडल लगाया गया है. इसके साथ ही अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना पर आधारित कार्यशाला का आयोजन हुआ था.
जिसमें नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक राजेश कुमार शर्मा और निदेशक नगरीय प्रशासन आशीष सिंहमार सहित विभाग के कई अधिकारी शामिल होने के लिए पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola