रांची : छल कर रही है सरकार, आंदोलन होगा तेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक बुधवार को महेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू थे. वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोले 10 वर्षों से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्य मोर्चा मांगों से संबंधित ज्ञापन और स्मार-पत्र सौंपता आ रहा है. राज्यपाल को […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक बुधवार को महेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू थे.
वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोले 10 वर्षों से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्य मोर्चा मांगों से संबंधित ज्ञापन और स्मार-पत्र सौंपता आ रहा है. राज्यपाल को भी ज्ञापन और स्मार-पत्र दिया जाता रहा है. इसके बावजूद मॉनसून सत्र में भी वैश्यों के हक व अधिकार को लेकर एक भी मामला सामने नहीं लाया गया. इससे वैश्य व पिछड़ों के प्रति सरकार की मंशा और योजना का पता चलता है.
वक्ताओं ने कहा कि सरकार चाहे कुछ भी कर ले लेकिन वैश्य मोर्चा फिर से मांगों को लेकर संघर्ष तेज करेगी. इसकी शुरुआत नौ अगस्त को रामगढ़ जिले में विचार-गोष्ठी से होगी. आंदोलन के तहत 10 अगस्त को धनबाद, 11 को देवघर, 12 को रांची, 13 को बोकारो, 17 को गिरिडीह एवं 18 अगस्त को जमशेदपुर में कार्यक्रम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




