राज्य में खोले जायेंगे 17 नये पॉलिटेक्निक कॉलेज
Updated at : 26 Jul 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : केंद्र सरकार देश भर में 300 नये सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने जा रही है. इसमें झारखंड में 17 पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेंगे. राज्य के गढ़वा, साहेबगंज, पाकुड़, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पलामू, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा और दुमका जिले में ये कॉलेज खुलेंगे़ केंद्र सरकार ने इसके लिए 125.35 […]
विज्ञापन
रांची़ : केंद्र सरकार देश भर में 300 नये सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने जा रही है. इसमें झारखंड में 17 पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेंगे. राज्य के गढ़वा, साहेबगंज, पाकुड़, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पलामू, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा और दुमका जिले में ये कॉलेज खुलेंगे़ केंद्र सरकार ने इसके लिए 125.35 करोड़ की सहायता राशि झारखंड सरकार को जारी भी कर दी है़
राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी के एक सवाल पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशील राज्यमंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने सदन में यह जानकारी दी़ मंत्री ने बताया कि कौशल विकास के तहत सरकार ने पहल शुरू की है़ 11वीं योजना के दौरान उप मिशन में पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्थापना की योजना शुरू की गयी है़ इस योजना को वर्ष 2017 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




