रांची : वृंदा रेसीडेंसी में चल रहा था सेक्स रैकेट, सूचना पर छापेमारी, आठ पकड़े गये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रविवार को बरियातू रोड में एसडीए मिशन अस्पताल के समीप वृंदा रेसीडेंसी में सेक्स रैकेट चलाने जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस पहुंची और वहां से चार लड़के व चार लड़कियों को हिरासत में लिया गया. सभी विद्यार्थी है़ं सभी को थाना लाया […]
विज्ञापन
रांची : रविवार को बरियातू रोड में एसडीए मिशन अस्पताल के समीप वृंदा रेसीडेंसी में सेक्स रैकेट चलाने जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस पहुंची और वहां से चार लड़के व चार लड़कियों को हिरासत में लिया गया. सभी विद्यार्थी है़ं सभी को थाना लाया गया. उनसे पूछताछ की गयी़ उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सभी बालिग हैं और अपनी मर्जी से वहां गये थे.
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सभी ने दोस्ती की बात कबूली है़ बताया कि सभी पहले से दोस्त हैं और अलग-अलग जगह पढ़ाई करते है़ं जांच में यह बात सामने आयी कि ओयो कंपनी द्वारा अनमैरिड कपल को ऑनलाइन रूम उपलब्ध कराया जाता है़
इन प्रेमी जोड़ों ने भी ऑनलाइन रूम बुक किया था़, जिसे ओयो कंपनी ने उपलब्ध कराया गया था. चारों युवकों ने बताया कि ओयो का एड देखकर वे सभी महिला दोस्त को लेकर अपार्टमेंट पहुंचे थे़ फिलहाल सदर थाना पुलिस का कहना है कि सभी के माता-पिता को बुला कर इस मामले की जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही बिल्डर पर केस दर्ज हो सकता है़ अपार्टमेंट में रहनेवालों ने बिल्डर के खिलाफ थाना में लिखकर दिया है़
छापेमारी में पकड़े गये सभी युवक-युवतियां बालिग हैं और पुराने दोस्त है़ं काफी दिनों बाद एक-दूसरे से मिले थे और गेट टू गेदर के लिए वृंदा रेसीडेंसी अपार्टमेंट में जमा हुए थे़ सभी से पूछताछ की जा रही है. सभी के अभिभावकों को बुला कर पीआर बांड पर उन्हें छोड़ दिया जायेगा़
दयानंद कुमार,सदर थाना प्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










